6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोताखोरों का दिनभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, 24 घंटे बाद भी नहीं मिली सफलता

पुरवा नहर में बह गया था बालक, रामपुर बाघेलान स्थित पुरवा नहर में बालक के बहने के 24 घंटे बाद भी बचाव दल के हाथ खाली हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Suresh Mishra

•

Updated: 22 Feb 2018, 2:05 PM IST

canals

Purva Canal latest news in hindi

सतना। रामपुर बाघेलान स्थित पुरवा नहर में बालक के बहने के 24 घंटे बाद भी बचाव दल के हाथ खाली हैं। बुधवार को दिनभर की कवायद के बाद भी बालक को नहीं खोजा जा सका। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। उनकी निगरानी में गोताखोर बच्चे को खोजने का प्रयास करते रहे, लेकिन पानी ज्यादा होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। अब गुरुवार सुबह एक बार फिर से प्रयास किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को मरौंहा गांव के तीन बच्चे बिरजू उर्फ राजकरण, सत्यम जोशी व अमर जोशी पुरवा नहर में नहाने के दौरान हादसे का शिकार हो गए थे। डूब रहे इन बच्चों को मंजू सिंह नामक महिला ने देख लिया और बचाने के लिए आगे बढ़ी। उसने दो को बचा लिया, लेकिन तीसरे बच्चे बिरजू उर्फ राजकरण को नहीं बचा सकी। पुलिस व प्रशासन को सूचना दी गई, तो बचाव दल मौके पर पहुंचा। लेकिन, 24 घंटे बाद भी हाथ खाली हैं।

ग्रामीणों का डेरा, आज फिर होगी तलाश
तमाम कयासों के बीच मौके पर ग्रामीण भी डटे रहे। वे अपने स्तर पर बालक की तलाश करते नजर आए। कुछ लोग नहर के किनारे-किनारे दूर तक पैदल चलते रहे कि कहीं कोई संकेत मिल जाए। उन्हें भी सफलता नहीं मिली। नहर का पानी रुकवा दिया गया है।

रातभर में पानी का स्तर भी कम

माना जा रहा कि रातभर में पानी का स्तर भी कम हो जाएगा। इसके चलते गुरुवार को खोजने में आसानी होगी। सुबह से गोताखोरों की टीम प्रयास शुरू करेगी। दूसरी ओर बालक के परिजन लगातार मौके पर बने हुए हैं। उन्हें उम्मीद है कि संभवत: बालक सुरक्षित मिल जाए।

रोका नहर का पानी
पुलिस विभाग ने मंगलवार को ही पुरवा नहर के ईई से बात की थी। इसके बाद नहर का पानी रोका गया था। बुधवार को बहाव जरूर कम हो गया था, लेकिन नहर में पानी का स्तर कम नहीं हुआ। इस कारण गोताखोरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।