
mukesh shukla
सतना. चुनाव आयोग ने बीच चुनाव में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश शुक्ला को बदलते हुए उन्हें मंत्रालय बुला लिया है। इनकी जगह सतना जिले की कमान राहुल जैन (2005 बैच) को दी गई है। अभी ये संचालक नगर एवं ग्राम निवेश की जिम्मेदारी देख रहे थे। आयोग की इस कार्यवाही से खलबली मच गई है।
उल्लेखनीय है सतना जिले में मतदाता सूची गड़बड़ी का मामला दो माह पहले 26 अगस्त सामने आया था। तब यह आशंका जताई गई थी कि यहां वेन्डर द्वारा मतदाता सूची लीक किये जाने और आउट सोर्स एजेंसी में सत्ताधारी नेताओं के रिश्तेदारों को रखे जाने की भी शिकायत हुई थी, इसकी जांच के संबंध में आयोग ने सतना कलेक्टर को लिखा था। लेकिन इस मामले में अपेक्षित कार्यवाही नहीं हो सकी। उसके बाद पत्रिका ने रामनगर में फर्जी मतदाताओं के नाम जोड़े जाने का खुलासा किया। जिसकी जांच में यह तथ्य प्रमाणित हुआ और प्रभारी तहसीलदार सहित आउट सोर्स एजेंसी का आपरेटर जिम्मेदार माना गया और संबंधितों पर निलंबन की कार्यवाही हुई।
इसी तरह दूसरा मामला रामनगर से ही जुड़ा हुआ सामने आया। इसमें रामनगर नगर परिषद में पीएम आवास में 269 लाख रुपए घोटाले का मामला प्रमाणित पाया गया। इसमें सत्ताधारी दल से संबद्ध नगर परिषद अध्यक्ष रामसुशील पटेल सहित दो तत्कालीन सीएमओ दोषी पाए गए। जिस पर कलेक्टर ने एफआईआर के आदेश तो दे दिए लेकिन उसका पालन नहीं करवा सके।
इस मामले में इन पर तमाम आरोप लगते रहे। इस मामले को पत्रिका लगातार उठाता रहा, मामला चुनाव आयोग के समक्ष पहुंचने पर शुक्रवार की देर शाम आयोग ने कलेक्टर को बदलने का निर्णय ले लिया और तीन नाम सतना कलेक्टर के लिए आयोग ने चाहे। इसके बाद शाम पौने आठ बजे कलेक्टर को बदलने के आदेश जारी हो गए।
Published on:
26 Oct 2018 08:25 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
