21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऐसा पहली बार: गुटखा खरीदने के लिए दुकान के बाहर लगी लोगों की लम्बी कतार

गुटखा पाउच के थोक डीलर ईश्वर ट्रेडर्स की दुकान के बाहर सुबह से गुटखा खरीदने लोगों की भीड़ जुटी रही

2 min read
Google source verification
rajshree gutka: satna Long queues outside the shop to buy gutkha

rajshree gutka: satna Long queues outside the shop to buy gutkha

सतना/ आपने राशन दुकान, गैस सिलेंडर और यूरिया खाद खरीदने के लिए दुकानों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतार कई बार देखी होगी, लेकिन शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित रेलवे स्टेशन रोड पर एक गुटखा डीलर की दुकान के बाहर गुटखा खरीदने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतार देख लोग दंग रह गए। गुटखा पाउच के थोक डीलर ईश्वर ट्रेडर्स की दुकान के बाहर सुबह से गुटखा खरीदने लोगों की भीड़ जुटी रही।

सूत्रों ने बताया कि भोपाल स्थित पान मसाला बनाने वाली एक कंपनी में ईओडब्ल्यू सहित नौ विभागों की कार्रवाई के बाद प्रदेश में गुटखा डीलरों के बीच हड़कंप मच गया है। गुटखा कंपनी में छापेमारी के बाद उत्पादन बंद होने से जिले में गुटखे के भाव बढ़ गए है। इसे देखते हुए जिन व्यापारियों के पास गुटखे का स्टाक बचा है, उनकी दुकानों में गुटखा खरीदने दुकानदारों की भीड़ उमड़ रही है। शनिवार को दुकान के बाहर भी इसीलिए भीड़ लगी थी। हर कोई बारी का इंतजार कर रहा था।

अवैध माल खपाने में जुटे डीलर
एक ही कारखाने में दो कंपनियों का गुटखा पैक होने का खुलासा होने के बाद जिले के गुटखा डीलर अवैध माल खपाने में जुट गए हैं। ईश्वर ट्रेडर्स के संचालक ने पुराना माल खपाने शनिवार को गुटखा पाउच के दाम कम कर दिए। इसकी जानकारी मिलते ही दुकान के बाहर गुटखा पाउच खरीदने वाले छोटे व्यापारियों की भीड़ उमड़ पड़ी। गुटखा कारोबारी बिना बिल के दिनभर अवैध माल खपाता रहा। वाणिज्यकर विभाग की टीम इससे अंजान बनी रही।

20 का गुटखा 25 में
राजश्री पान मसाले की आपूर्ति बंद होने के साथ ही शहर के पान गुटखा विक्रेताओं ने इसके दाम बढ़ा दिए हैं। शनिवार को पान गुटखा की गुमटियों के बाहर 20 वाला गुटखा 25 रुपए के बोर्ड टांग दिए। गुटखा पाउच के दाम बढऩे से इसे खाने वाले लोगों की धड़कन तेज हो गई है। महंगाई के बीच गुटखे के दाम बढऩे से लोगों की जेब पर भार बढ़ गया है। गौरतलब है कि जिले में गुटखे का प्रतिदिन 3 करोड़ से अधिक का कारोबार होता है।