सतना

रक्षाबंधन पर पूरा दिन रहेगा मुहूर्त, राशि के अनुसार सजाएं भाई की कलाई में राखी

रक्षाबंधन पर पूरा दिन रहेगा मुहूर्त, राशि के अनुसार सजाएं भाई की कलाई में राखी

2 min read
Aug 26, 2018
Raksha Bandhan 2018 Puja Vidhi, Muhurat, Timings in hindi

सतना। 26 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन शुभ महुर्त पूरा दिन रहेगा। बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधेंगी और भाई जीवनभर के लिए सुरक्षा का वचन देंगे। इसको लेकर शहरभर में उत्साह उमंग का माहौल है। शनिवार को दिनभर बाजार गुलजार रहा। रखी व मिठाई की दुकानों पर भीड़ देखने को मिली। लेकिन, अब सभी की नजर शुभ मुहुर्त पर है ताकि रक्षाबंधन का त्योहार उनके जीवन में खुशहाली व उमंग लेकर आए।

ज्योतिष पंचांग के अनुसार पूर्णिमा तिथि शनिवार दोपहर 3.16 मिनट से प्रारंभ हो चुकी है जो रविवार को शाम 5.25 मिनट तक रहेगी। इस दिन धनिष्ठा नक्षत्र दोपहर 12.35 बजे तक रहेगा। रक्षाबंधन का मुहूर्त रविवार सुबह 7.43 से दोपहर 12.28 बजे तक रहेगा। इसके बाद दोपहर 2.03 से 3.38 बजे तक रहेगा। शाम 5.25 पर पूर्णिमा तिथि समाप्त हो जाएगी।

ये भी पढ़ें

घर खाली कराने गए बदमाशों ने कट्टे से किया हवाई फायर, मोहल्ले में खिंंचा सनाका

भद्रा का नहीं असर
इस साल अच्छी बात यह है कि राखी के दिन भद्रा नहीं है। इसलिए रक्षाबंधन सुबह से लेकर रात तक किया जा सकता है।

यह है शुभ मुहूर्त
- प्रात: 7.43 से 9.18 तक चर
- प्रात: 9.18 से 10.53 तक लाभ
- प्रात: 10.53 से 12.28 तक अमृत
- दोपहर 2.03 से 3.38 तक शुभ
- सायं 6.48 से 8.13 तक शुभ
- रात्रि 8.13 से 9.38 तक अमृत
- रात्रि 9.38 से 11.03 तक चर

इस समय में न बांधें राखी
- राहु काल प्रात: 5.13 से 6.48
- यम घंटा दोपहर 12.28 से 2.03
- गुली काल दोपहर 3.38 से 5.13
- काल चौघडिय़ा दोपहर 12.28 से 2.03

राशि के अनुसार सजाएं कलाई
- मेष: मेष राशि के भाई को मालपुए खिलाएं, लाल डोरी की रखी बांधे।
- वृषभ: राशि के भाई को दूध से निर्मित मिठाई खिलाएं एवं सफेद रेशमी डोरी वाली राखी बांधे।
- मिथुन: राशि के भाई को बेसन की मिठाई। हरी डोरी वाली राखी बांधे।
- कर्क: कर्क राशि के भाई को रबड़ी खिलांए, पीली रेशम के राखी बांधे।
- सिंह: सिंह राशि के भाई को रस वाली मिठाई खिलाएं एवं पचरंगी डोरे वाली रखी बांधे।
- कन्या: कन्या राशि के भाई को मोतीचूर के लड्डू खिलाएं, गणेशजी के प्रतीक वाली राखी बांधे।
- तुला: तुला राशि के भाई को हलवा या घर में निर्मित मिठाई खिलाएं एवं रेशमी हल्के पीले डोरे वाली रखी बांधे।
- वृश्चिक: वृश्चिक राशि के भाई को गुड़ से बनी मिठाई खिलाएं एवं गुलाबी डोरे वाली राीख बांधे।
- धनु: धनु राशि के भाई को रसगुल्ले खिलाएं एवं पीली व सफदे डोरी से बनी राखी बांधे।
- मकर: मकर राशि के भाई को बालूशाही खिलाएं एवं मिलेजुले धागे वाली राखी बांधे।
- कुंभ: कुंभ राशि के भाई को कलाकंद खिलाएं व नीले रंग से सजी राखी बांधे।
- मीन: मीन राशि के भाई को मिल्ककेक खिलाएं एवं पीले-नीले जरी की राखी बंाधे।

ये भी पढ़ें

सूने मकान में चोरों का धावा, अलमारी तोड़कर 15 तोला सोने के गहने और नकदी पार

Published on:
26 Aug 2018 01:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर