28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सूने मकान में चोरों का धावा, अलमारी तोड़कर 15 तोला सोने के गहने और नकदी पार

थाने में व्यापारी-पुलिस भिड़े, कोलगवां थाना के भरहुत नगर का मामला
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Suresh Mishra

•

Updated: 26 Aug 2018, 1:04 PM IST

satna bharhut nagar robbery news in hindi

satna bharhut nagar robbery news in hindi

सतना। शहर के पॉश इलाके भरहुत नगर में चोरों ने फिर एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों के सोने-चांदी के जेवर व नकदी पर हाथ साफ किया है। अज्ञात चोरों ने इस बार प्रिंटिंग प्रेस व्यवसायी के घर में धावा बोला। कोलगवां थाना इलाके के भरहुत नगर व्यवसायी मुकेश जैन के एमआइजी-234 फ्लैट का गुरुवार-शुक्रवार की रात ताले चटकाकर घुसे चोरों ने अलमारी में रखे 15 तोला सोने के गहने व 30 हजार रुपए पार कर दिए। थाने में दर्ज कराई गई एफआइआर के मुताबिक चोरों ने 3 तोले का सोने का हार, 2 तोले का मंगलसूत्र, 3 तोले के दो नग कंगन, दो तोले की दो नग चूड़ी, 78 जोड़ी कान के बाले, 57 नग अंगूठी, चांदी की करधन, चांदी के 205 सिक्के व 6 जोड़ी पायल उड़ाई।

पड़ोसी को इंदौर जाने की बात बताई

फरियादी मुकेश जैन ने बताया कि उनकी दो बेटियां इंदौर में पढ़ती हैं। उनसे मिलने वे पत्नी विनीता जैन के साथ गुरुवार की रात 12.30 बजे स्टेशन से रवाना हुए। मकान को अच्छे से बंद कर पड़ोसी सुनील सालोमन को इंदौर जाने की बात बताई। शुक्रवार को फोन आया कि मकान के गेट का ताला व चेन टूटी हुई है। इसके बाद छोटे भाई को घर भेजा तब पता चला कि चोरी हो गई है। यात्रा को रद्द कर जब घर पहुंचे तो देखा कि सब कुछ चोर उड़ा ले गए।

मौका मुआयना में खानापूर्ति
फरियादी मुकेश जैन के छोटे भाई सुधीर जैन ने शुक्रवार की सुबह कोलगवां थाना में चोरी की सूचना दी। मौके पर डायल 100 से पहुंचे जवान मकान के अंदर नहीं गए। शनिवार को जब फरियादी सतना लौटा तो थाने के मुंशी ने मौका मुआयना किया। फरियादी ने जब पुलिस से फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व डॉग स्क्वॉड भेजने की मांग की तो उसे बताया गया कि अभी नहीं है। डॉग पन्ना से मंगाना पड़ेगा। फॉरेंसिक टीम रीवा से आएगी, जिसमें समय लगेगा। ऐसे में पुलिस का मौका मुआयना महज खानापूर्ति साबित हो रहा।

एएसआइ बोला-घर सूना क्यों छोड़ा
मामले में पुलिस संजीदा नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मुकेश जैन जब घटना की रिपोर्ट लिखाने कोलगवां थाने पहुंचे तो वहां मौजूद एक एएसआइ ने मामला समझने की बजाय उल्टे फरियादी को ही पाठ पढ़ाने लगा। एसआइ ने कहा कि मकान को सूना छोड़कर क्यों गए? किसी को सुलाकर जाते या दो-तीन सौ रुपए खर्च कर चौकीदार रखते। उसकी यह बात सुनते ही फरियादी को भी गुस्सा आ गया। उसने मुंशी से कहा कि रिपोर्ट लिखना हो तो लिखो लेकिन ज्ञान मत बघारो। इस बीच पुलिस और फरियादी के साथ आए लोगों के बीच बहस हुई। आखिरकार पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 457 व 380 के तहत चोरी की एफआइआर दर्ज की।

तीन-चार घंटे मकान के अंदर रहे चोर
जिस मकान में चोरी हुई है वहां का नजारा देख एेसा लगता है कि लोहा काटने के औजार से लैस चोर दो या इससे ज्यादा की तादात में रहे होंगे। पहले बाउण्ड्री के मेन गेट में लगी चेन व हैंडल काटा फिर मकान के पहले दरवाजे का सेंट्रल लॉक तोड़कर अंदर दाखिल हो। चोरों ने दो बेडरूम में रखी दो अलमारियों का लॉक व लॉकर तोड़ गहने व कैश उड़ाए। इसके बाद डायनिंग रूम सहित तीनों कमरे में रखे एक-एक सामान को खंगाला।

रैकी कर वारदात

तीनों कमरों में रखा सामान यहां-वहां बिखरा पड़ा था। अंदाजा लगाया जा रहा कि चोर जैन दंपती के जाते ही घर में घुसे और तीन-चार घंटे तक पूरा सामान खंगाल डाला। सुबह होने के पहले भाग खड़े हुए। अनुमान लगाया जा रहा कि चोरी में किसी प्रोफेशनल गैंग का हाथ है, जो शाम को रैकी कर सूने घर तलाशने के बाद रात में वारदात को अंजाम देता है। करीब दो माह पहले भरहुत नगर में प्रापर्टी डीलर के यहां भी कुछ घंटे के लिए सूना किए गए मकान में लाखों की चोरी हुई थी।

बड़ी खबरें

View All

सतना

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग