
Raksha Bandhan Special Song
सतना। भारत की धरती त्योहारों की धरती है। यहां हर महीने कोई न पर्व मनाया जाता है। इन त्योहारों का रिश्ता सीधे तौर पर बॉलीवुड गीतों से संबंधित है। जितने तरह के पर्व उतने ही तरीके के सुरीले गीत भी बनाए गए है। इससे रक्षाबंधन का पर्व भी अछूता नहीं है। ये बॉलीवुड गीत भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत बंधन में बांधने का काम करते है। इन गानों को सुनकर परदेश में रहने वाला भाई भी दौड़ा चला आता है। देश की सरहदों की सुरक्षा करने वाले सैनिकों के लिए बहने डाक के माध्यम से राखी भेजती है। भाई को भी इस दिन डाक पत्र का इंतजार रहता है। आज हम आपको बताने जा रहे है। वर्षों पुराने 5 गीतों के बारे में। जो रक्षाबंधन के महत्व को और भी बढ़ा देते है।
ये है टॉप 5 गाने
1 - भैया मेरे, राखी के बंधन को निभाना।
भैया मेरे, छोटी बहन को न भुलाना।।
देखो ये नाता निभाना, निभाना।
भैया मेरे, राखी के बंधन को निभाना।।
2 - ये दिन ये त्योहार खुशी का, पावन जैसे नीर नदी का।
भाई के उजले माथे पे, बहन लगाए मंगल टीका।।
झूमे ये सावन सुहाना, सुहाना।
भैया मेरे, राखी के बंधन को निभाना।।
3 - बांध के हमने रेशम डोरी, तुम से वो उम्मीद है जोड़ी।
नाजुक है जो दांत (?) के जैसे, पर जीवन भर जाए न तोड़ी।।
जाने ये सारा ज़माना, ज़माना।
भैया मेरे, राखी के बंधन को निभाना।।
4- शायद वो सावन भी आए, जो बहना का रंग न लाए।
बहन पराए देश बसी हो, अगर वो तुम तक पहुँच न पाए।।
याद का दीपक जलाना, जलाना।
भैया मेरे, राखी के बंधन को निभाना।।
5-राखी के धागे सब लाएं।
कहना अब न राह दिखाएं।।
मां के नाम की कसमें देना।
भेंट मेरी के रसमें देना।।
पूछना उस रूठे भाई से।
भूल हुई क्या मां-जाई से।।
बहन पराया धन है कहना।
उस संग सदा नहीं रहना।।
बहना याद करे।
चंदा रे मेरे भईया...।।
Published on:
24 Jul 2018 05:31 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
