
holi song 2018 - hindi holi songs free download mp3
सतना। होली भारत का प्राचीन पर्व है। जिसको हम होली, होलिका या होलाका नाम से जानते है। यह पर्व पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। फिर चाहे वह उत्तर से लेकर दक्षिण तक का भारत हो, या फिर पूर्व से लेकर पश्चिम का भाग हो। देशभर में हर्षोल्लास से मनाया जाने वाला यह एकलौता त्यौहार है। अब बताई कि इतना प्रचलित त्यौहार भला होली की हुड़दंग के बिना कैसे पूरा हो सकता है।
इसके लिए विधिवत बॉलीवुड के गाने बनाए गए है। रंग, भांग की मस्ती और मीठी छेड़छाड़ इन सबसे भरपूर गाने जब भी बजते है तो होली का मचा और दोगुना हो जाता है। लेकिन 'रंग बरसे' से लेकर 'बलम पिचकारी' तक ये टॉप 5 गाने देश भर में मशहूर है। जिनके बजते ही बूढ़े भी जवान हो जाते है। और कदम थिरकते हुए नाचने के लिए मजबूर हो जाते है।
ये है टॉप 5 गाने
1. फिल्म- सिलसिला (1981): अमिताभ बच्चन, रेखा और जया बच्चन स्टारर इस फिल्म का रंग बरसे गाने के बगैर तो होली अधूरी है। जब तक ये गाना न बजे तब तक होली का रंग नहीं जमता।
2- फिल्म- ये जवानी है दिवानी (2013): फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण का गाना बलम पिचकारी काफी हिट रहा।
3- फिल्म- कटी पतंग (1970): आज ना छोड़ेंगे बस हमजोली, खेलेंगे हम होली राजेश खन्ना और आशा पारेख स्टारर इस गाने में होली का हुड़दंग खूब नजर आया.
4- फिल्म- मशाल (1984): ओ होली आई होली आई देखो होली आईरे, दिलीप कुमार , वहीदा रहमान, अनिल कपूर और रती अग्निहोत्री ने इस गाने में जमकर होली खेली है। होली के मौके के लिए ये गाना भी एकदम परफेक्ट है।
5- फिल्म- शोले (1975): होली के दिन दिल खिल जाते हैं, रंगों में रंग मिल जाते हैं। गिले शिकवे भूल के दोस्तों, दुश्मन भी गले मिल जाते हैं। बिग बी, धर्मेंद्र , जया बच्चन और हेमा मालिनी स्टारर सुपरहिट फिल्म शोले का ये गाना होली की मस्ती को और बढ़ा देता है।
Published on:
23 Feb 2018 02:24 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
