सतना. डांस प्रजेंटेशन के लिए शहरवासियों में हमेशा क्रेज देखने को मिलता है। जहां भी डांस प्रजेंटेशन का मौका मिलता है बच्चे, युवा, महिलाएं और बुर्जूग सभी ने डांस प्रजेंट कर मंच पर धमाल मचा देते हैं। एक से बढ़कर एक डांस परफॉर्मेंस से कंस्टेंट ने सभी को इंप्रेस करने की कोशिश करते हैं। टाउनहाल में आरके डांस ग्रुप द्वारा एनुअल डांस प्रोग्राम का आयोजन किया। जिसमें कुछ एेसा ही नजारा देखने को मिला। जिसमें ग्रुप के बच्चे और युवा साथियों ने डिफरेंट डांस स्टाइल को तो प्रजेंट ही किया साथ ही उनके पैरेंट्स ने भी बच्चों का साथ मंच पर दिया। इस बीच कई स्पेशल परफॉर्मेंस दी गई। जिसमें पैरेंट्स का कपल डांस ऑडियंश को खूब भाया। सोलो, ड्यूट और ग्रुप डांस प्रजेंट कर जमकर तहलका मचाया। अंत में सभी बच्चों को सर्टिफिकेट दिए गए। सहयोग करने वाले सदस्यों का सम्मान डांस ग्रुप के गौरव पांडेय, प्रियांशु श्रीवास्तव और शिवा ने किया। मंच संचालन वीरेंद्र गोस्वामी द्वारा किया।