4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़क हादसा: कार सवार बालिका समेत तीन की मौत

सगाई के बाद घर लौट रहे थे कार सवार, चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल, हाइवे में पुलिस के पिलर से टकराई कार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Dheerendra Kumar Gupta

•

Updated: 1 Feb 2020, 10:03 PM IST

 road accident at azamgarh

घायलों में मृत आटो चालक की दो बेटियां भी शामिल, चार स्थानों पर हुए सड़क हादसे

सतना. बेटी की सगाई के बाद कार सवार परिवार घर लौट रहा था। लेकिन किसी को कया पता था कि एक पल में ही खुशियां मातम में बदल जाएंगी। जबलपुर से चली कार जब अमदरा थाना इलाके में रोहनिया गांव के नजदीक पहुंची तभी शनिवार के तड़के हाइवे में बनी पुलिया के पिलर से कार टकरा गई। इस हादसे में मौके पर ही कार सवार दो व्यक्तियों ने दम तोड़ दिया। जबकि इलाज के दौरान घायल बालिका की मौत हो गई। कार सवार चार महिलाएं घायल हुई हैं जिन्हें निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

जानकारी मिली है कि नागौद निवासी राजकिशोर गुप्ता की पुत्री दीप्ती गुप्ता (22) की सगगाई के लिए परिवार के सदस्य अपने परिचितों के साथ जबलपुर गए थे। शुक्रवार को सगाई की रस्म होने के बाद देर रात सभी वापस नागौद के लिए रवाना हुए। जब इनकी कार एमपी 19 सीबी 5742 सुबह करीब 5 बजे रोहनिया के पास पहुंची तभी हाइवे में बनी पुलिस के पिलर से कार टकरा गई।
इनकी हुई मौत
इस हादसे में कार चालक संतोष गौतम पुत्र स्व. राधिका प्रसाद गौतम (50) निवासी नागौद, राकेश गुपता पुत्र रामाश्रय गुप्ता (45) निवासी नागौद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि कार सवार घायल सेजल सिंह पुत्री आशीष सिंह (12) निवासी कोडऱ थाना जसो हाल नागौद ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
यह हुए घायल
कार टकराने के बाद दीप्ती गुप्ता पुत्री राजकिशोर (22), शशी गुप्ता पत्नी राजकिशोर गुप्ता (40), श्वेता सिंह पत्नी आशीष सिंह (40) व शोभा गुप्ता पत्नी बाल्मीक गुप्ता (45) को सिविल अस्पताल मैहर भेजा गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी को रेफर कर दिया गया। सतना के निजी अस्पताल में इलाज के बाद इनमें गंभीर घायलों को जबलपुर लेकर गए हैं।