15 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डकैतों ने युवक पर गोली दागी

कुठिला के जंगल में हुई वारदात, मौके पर पहुंचे एसपी
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Satna Online

•

Oct 18, 2015

satna news

satna news

सतना

बरौंधा थाना क्षेत्र से सटे कुठिला के जंगल में शनिवार की दोपहर डकैतों ने एक युवक को गोली मार दी। दोपहर करीब 12 बजे हुई इस वारदात के बाद घायल का उपचार कराते हुए पुलिस ने बदमाशों की टोह लेना शुरू कर दिया है।

खबर पाते ही देर शाम एसपी संजय कुमार भी बरौंधा पहुंचे। वहां उन्होंने घायल से बात करने के बाद थाना पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए हैं। देर रात करीब 10 बजे तक एसपी बरौंधा में ही मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक, कुठिला पहाड़ में रहने वाला 32 वर्षीय लड़कू मवासी पुत्र शिवपाल मवासी सुबह के वक्त जगल में गोंद तोडऩे गया था। वहीं करीब दस की संख्या में उसे सशस्त्र बदमाश दिखे।


नजदीक नहीं आया तो कर दिया फायर

बदमाशों ने लड़कू को रोकते हुए अपने पास बुलाया, लेकिन डर के मारे वह नजदीक नहीं गया। इसी बीच डकैतों ने फायर कर दिया, जिससे लड़कू के दाएं हाथ में गोली लग गई। घायल होने के बाद अपनी जान बचाते हुए वह किसी तरह पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराते हुए अपने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की सूचना दी। घायल को देर रात सतना जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।