कंट्रोल को तुरंत भेजनी होगी रिपोर्ट
ट्रेन में चेन पुलिंग की घटना का अपडेट आरपीएफ को जल्द से जल्द कंट्रोल जबलपुर भेजना होगा। निर्देश में कहा गया कि प्रत्येक शिफ्ट में कार्यरत शिफ्ट सदस्य ट्रेन के स्टेशन आगमन पर गार्ड से एसीपी का पूरा रिमार्क लेकर कोच की पूरी जानकारी लेगा और संबंधित कोच पर मौजूद होकर गाड़ी के ट्रेन अधीक्षक, टीटीइ, एसी कोच अटेंडर, मैकेनिक, व यात्रियों से एसीपी करने वाले व्यक्ति के बारे में सूचना एकत्र करेगा ताकि उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा सके। ट्रेनों में एसीपी होने पर ड्यटी में तैनात स्टॉफ जल्द कोच को अटेंड करगा व एसीपी के कारणों का पता करेगा।