
Ruckus of railway workers in electricity office
सतना. विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर गुस्साए कुछ रेल कर्मियों ने रेलवे के बिजली दफ्तर में हंगामा कर दिया। यहां पहुंचे लोगों ने पावर हाउस के कई स्विच ऑन ऑफ कर सुरक्षा इंतजामों से खिलवाड़ करते हुए परिसर में खड़े वाहनों का पेट्रोल बहा दिया। इसकी लिखित शिकायत मिलने पर जीआरपी जांच कर रही है।
पता चला है कि 17 जुलाई की रात फाल्ट हो जाने से रेलवे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। नाईट शिफ्ट में तब बिजली दफ्तर में ड्यूटी पर रहे विवके कुमार यादव ने जीआरपी को बताया कि रात करीब साढ़े ११ बजे हरिशचंद, अरविंद और एडीएसटी के चालक उनके कार्यालय पहुंचे। बिजली नहीं होने का कारण पूछने पर बताया और फाल्ट सही होने में समय लगने की बात भी कही। इसी बात पर तीनों भड़क गए और हंगामा करने लगे। पावर हाउस के सुरक्षा उपकरणों से छेड़छाड़ करते हुए इन्होंने परिसर में खड़े दोपहिया वाहनों का पेट्रोल गिरा दिया। गाली गलौज की और फिर चले गए। लिखित शिकायत मिलने पर जीआरपी घटना की जांच कर रही है।
Published on:
19 Jul 2021 11:29 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
