
नटखट कान्हा के बाल स्वरूपों ने मोह लिया सबका मन
सतना. एक साल से 12 साल के बच्चे कान्हा के विविध रुपों में जैसे ही कार्यक्रम में सम्मिलित हुए वहां बैठे सभी लोग उनके सुंदर मुख और नटखट अदाओं को देख मंत्र मुग्ध हो गए। बच्चे बाल गोपाल, कान्हा, कृष्ण राधा के गेटअप में भाग लिया। संस्कार भारती द्वारा आयोजित सरस्वती आवासीय विद्यापीठ में आयोजित बाल कृष्ण रूप सज्जा प्रोग्राम में बड़े ही आकर्षक तरीके से मंच से सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया। कान्हा के विविध स्वरूपों को देख दर्शक बार बार उन्हे निहार रहे थे। मुख्य अतिथि रत्नाकर चतुर्वेदी शिवा भैया सहित संस्कार भारती के प्रांत अध्यक्ष मणिकांत महेश्वरी, सतना इकाई के अध्यक्ष प्रोफेसर अंजनी पांडे ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस बीच संस्कृतिक गतिविधियों से भी बच्चों ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो सामूहिक नृत्य बना आकर्षण का केंद्र इस कार्यक्रम के दौरान छाया बसानी, सोनल बसानी नृत्य ग्रुप नृत्यांजलि की ओर से गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो सामूहिक नृत्य प्रस्तुति दी गई। जिसमें सहाना जैन, देवर्षि सिंह परिहार, कृष्णा कृष्णन, अवनी द्विवेदी, पवनी सोनी ने अद्भुत प्रस्तुति दी। सरस्वती स्कूल कृष्ण नगर की ओर से कान्हा रे थोड़ा सा प्यार दे ग्रुप का डांस प्रजेंटेशन हुआ। जिसमें सोनाली सिंह, दीपाली त्रिपाठी, शैली शर्मा, परी सिंह, जया सोनी, मेघा गोस्वामी, हेमलता द्विवेदी, उन्नत पांडे, भारती सिंह ने हिस्सा लिया। शिक्षक और नृत्यांगना का सम्मान इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध प्राचार्य शिक्षाविद राम प्रकाश मिश्रा, नृत्यांगना प्रीति सिंह चंदेल का भी सम्मान मंच द्वारा किया गया। मौके पर अंजना अग्रवाल, रीता द्विवेदी, अंजू कटार, रंजना गौतम, मंजूषा शाह, डॉ हरिकिरण बाबा, संस्था से उमेश मिश्रा, पंकज शुक्ला, विजय गुप्ता, आनंद मुखर्जी, धनराज गुप्ता, हनुमान दास पाठक, रामबली पांडे, संपत धूत मनमोहन महेश्वरी, रमाकांत त्रिपाठी, मनोरमा मिश्रा, किरण केसरवानी, जानवी त्रिपाठी, तारा गुप्ता, डॉक्टर मनीषा सक्सेना अहिल्या सुहाने, निशा सोनी, विनीता अग्रवाल, उमा मिश्रा, प्रतिमा अग्रवाल मौजूद रहीं। संचालन राखी सिंह सोलंकी व शारदा कौशल ने किया।
&&&&&&
Published on:
27 Aug 2019 10:03 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
