
Saraswati Keshavnagar school winner in Ghosh contest
सतना. विद्या भारती महाकौशल प्रांत सरस्वती शिक्षा परिषद के तत्वावधान में प्रांत स्तरीय घोष प्रतियोगिता सरस्वती उच्चतर विद्यालय मैहर में हुई। इसमें सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केशव नगर धवारी की 25 छात्रों की टोली अमन गौतम, शिवम तिवारी, देवांश तिवारी, जगदीश, नमो त्रिपाठी, अतुल त्रिपाठी, शुभम त्रिपाठी, अमित गौतम, सुभाष यादव, गौरव प्रजापति, मोहित, मनोज कोल, शिवम, दीपेंद्र, अंकित सिंह, अनुज तिवारी, सौरभ सिंह ने शानदार प्रदर्शन कर पहला स्थान पाया। छात्रों ने प्रतियोगिता के दौरान एक से बढ़कर एक धुनों की घोष बजाई। साथ ही घोष के धुन में राष्ट्रगान और वंदे मातरम से देशभक्ति का जोश जगाया। इस प्रतियोगिता में सभी जिले के स्कूलों की टीम ने भाग लिया। विद्यालय को पांच हजार की नकद राशि एवं स्मृति चिह्न से पुरस्कृत किया गया। उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य राम प्रकाश मिश्र सहित विद्यालय प्रबंधन के पदाधिकारी ललित महेश्वरी, डॉक्टर अंजनी पांडे, इंजीनियर बलराम गुप्ता, डॉ श्री मनोरमा मिश्रा, प्रभारी प्राचार्य, अशोक गौतम ने सभी प्रतिभागियों को जीत की बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।
Published on:
04 Feb 2019 09:18 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
