20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थानी लोकनृत्य से रीझ लिया मन

सरस्वती स्कूल केशव नगर में शारीरिक वार्षिकोत्सव संपन्न

less than 1 minute read
Google source verification

सतना

image

Jyoti Gupta

Feb 08, 2019

Saraswati School Keshav Nagar in Celebrated Body Anniversary

Saraswati School Keshav Nagar in Celebrated Body Anniversary

सतना. सरस्वती शिशु मंदिर उमा विद्यालय केशवनगर धवारी में शुक्रवार को शारीरिक वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पुलिस अधीक्षक बीडी पांडे , राष्ट्रीय स्वयंसेवक के अध्यक्ष कृष्णा माहेश्वरी, केसी कौशल, शारदा कौशल, विभाग समन्वय रवि मिश्रा, संपत कुमार धूत, उमेश त्रिवेदी, जिला सचिव विभास बनर्जी, सुंदर लाल गर्ग, धर्मदास अग्रवाल, प्राचार्य विष्णु कांत त्रिपाठी, प्राचार्य आनंद शुक्ला, पूर्व पार्षद रमेश तिवारी ने किया। स्वागत परिचय प्राचार्य राम प्रकाश मिश्र द्वारा किया। विद्यालय प्रतिवेदन का वाचन व्यवस्थापक डॉक्टर प्रोफेसर अंजनी पांडे द्वारा दिया गया। इसके बाद शारीरिक वाषिर्कोत्सव के अंतर्गत साड़ी पीटी, पताका योग, सूर्य नमस्कार, चक्र योग, पिरामिड, योग चाप, योगासन, अग्नि चक्र, मशाल योग, घोष का प्रदर्शन किया गया। वही छात्राआें द्वारा राजस्थानी लोकनृत्य, होली नृत्य प्रस्तुत किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि अर्जित करने वाली प्रिया पांडेय, सुहानी सिंह, अर्चिता शुक्ला, पियूष पांडेय, वैष्णवी शर्मा, आकांक्षा त्रिपाठी, प्रशंसा शर्मा व घोष दल के २५ छात्रों को सम्मानित किया गया। वही उत्कृष्ठ परीक्षा परिणाम के लिए साक्षी शुक्ला, जानवी पांडेय, पियूष पांडेय, शिवम तिवारी, धर्मेंद्र पांडेय, रक्षा मिश्रा, रितिका पांडेय, अर्चिता शुक्ला, अमन गौतम, अभिषेक दिनकर, शैलजा तिवारी को सम्मानित किया गया। संचालन मांडवी त्रिपाठी व शिक्षक राम नरेश मिश्र ने किया।