भाजपा सूत्रों की मानें तो प्रदेश कार्यालय में भेजी गई नए जिला अध्यक्ष की कुर्सी के लिए एक दर्जन नेता दौड़ में शामिल थे। जिसमें पूर्व जिपं अध्यक्ष गगनेन्द्र सिंह, नरेन्द्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, श्रीराम मिश्रा, रामदास मिश्रा, रामखेलावन पटेल, विनोद यादव, विनोद तिवारी, बाबूलाल पटेल आदि नेताओं की फाइल भेजी गई थी।