सतना

सतना : चुनाव होगा एमपी में शस्त्र जमा होंगे यूपी में

जिले के 10 मतदान केन्द्र मोबाइल नेटवर्क विहीन, चुनाव के वक्त नियुक्त होंगे रनर

2 min read
Jun 28, 2023
सतना : चुनाव होगा एमपी में शस्त्र जमा होंगे यूपी में

सतना। विधानसभा चुनाव 2023 की सरकारी तैयारियां जोर शोर से शुरू हो गई है। निर्वाचन के वक्त किस तरह की परेशानियां हो सकती है उनके लिए क्या निदान करना है जैसे मुद्दों पर कवायद शुरू हो गई है। 30 जून को जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा की अध्यक्षता में राजस्व और पुलिस अधिकारियों की पहली समन्वय बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में मतदान केन्द्र की तैयारियों से लेकर कानून व्यवस्था के इंतजाम पर चर्चा होगी। आदर्श आचार संहिता से लेकर ईवीएम पर बात की जाएगी।

यहां होंगे चुनाव, वहां जमा होंगे शस्त्र

ये भी पढ़ें

सतना : सरकार ने जिस रासुका बंदी की कारावास अवधि 3 माह बढ़ाई, जेल अधीक्षक ने उसे मुक्त किया

मध्यप्रदेश में जैसे ही विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होगी वैसे ही सीमावर्ती राज्य के सीमावर्ती ग्रामों के लाइसेंसी शस्त्र जमा करा लिए जाएंगे। इसके तहत उत्तर प्रदेश के 23 सीमावर्ती गांव चिन्हित किए गए हैं जहां के 144 लाइसेंसी शस्त्र जमा कराए जाएंगे। इसमें कर्वी कोतवाली अंतर्गत आने वाले सीमावर्ती गांव सीतापुर, बदरी, बराज, खम्हरिया, घुरेटनपुर, भगनपुर, बरुई, भरतकूप से 68 शस्त्र जमा कराए जाएंगे। इसी तरह कलिंजर व फतेपुर थाना के गुरेमऊ, बघेलाबारी, कदोहरा, छत्तुपुर, छत्तैनी, महुई, सेधउरा से 48, मारकुण्डी थाना क्षेत्र के कुसमुई, गढ़ी पाटिन, डुडैली, बड़ीपाटन गांव से 19 और मानिकपुर व मारकुण्डी थाने के करौहा, रानीपुर, कल्याण और मानिकपुर गांव से 9 लाइसेंसी शस्त्र जमा कराए जाएंगे।

शैडो एरिया में 10 मतदान केन्द्र
आज जब मोबाइल कंपनियां प्रत्येक स्थान पर अपने नेटवर्क होने का दावा करते नहीं थकती हैं तब भी सतना जिले के 10 मतदान केन्द्र शैडो एरिया में शामिल हैं। यहां किसी भी मोबाइल कंपनी का नेटवर्क काम नहीं करता है। जिले में शैडो एरिया परसमनिया पठार अर्थात नागौद विधानसभा और अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र में है। ऐसे में यहां संदेशों का आदान प्रदान करने के लिए रनर नियुक्त किए जाते हैं। शैडो एरिया वाले मतदान केन्द्रों के देखें तो नागौद विधानसभा के मतदान केन्द्र कुरैही, पहाड़ी के दोनों केन्द्र, हरदुआ कला और तुषगवां शामिल हैं। इसी तरह से अमरपाटन विधानसभा में पठरा, पपरा, मूर्तिहाई और डगनिया के दो केन्द्र शामिल हैं।

सूचना संप्रेषण के लिए रनर

इन मतदान केन्द्रो में मोबाइल नेटवर्क नहीं होने से किसी भी तरह का सूचना संप्रेषण करने के लिए चुनाव आयोग रनर रखेगा। इसे वाहन सुविधा दी जाएगी। इनके द्वारा तत्काल प्रभाव से संदेश इधर से उधर दिया जाएगा।

बार्डर के 29 मतदान केन्द्र क्रिटिकल

मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के बार्डर में स्थित सतना जिले के 29 मतदान केन्द्र क्रिटिकल चुने गए हैं। इनमें धारकुण्डी थाना क्षेत्र के बांका, अमुआ, प्रतापपुर, टीकर, खरहा, बिछियन, नयागांव थाना के खरहा, सेजरवार, लालपुर, टेढ़ी पतवनिया, रजौला नयागांव, बरौधा थाने के भियामऊ, कंदर, पाथरकछार, और मझगवां थाना का पिण्डरा मतदान केन्द्र क्रिटिकल माना गया है।

ये भी पढ़ें

एशिया महाद्वीप में एक दिन में सर्वाधिक सीमांकन करने वाला जिला बना सतना

Published on:
28 Jun 2023 09:54 am
Also Read
View All

अगली खबर