
satna lok sabha election seat live update
सतना। लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण में सोमवार को सतना में मतदान शुरू हुआ। मतदान का समय सुबह 7 बजे से था पर मतदाता सुबह 6 बजे से ही मतदान केंद्र पहुंचने लगे थे। शुरुआती दौर में मतदाताओं में मताधिकार के प्रयोग को लेकर उमंग और उत्साह देखने को मिला। महिला, बुजुर्ग व युवा बड़ी संख्या में मतदान केंद्र पहुंच रहे थे। इसका असर सीधे तौर पर ईवीएम में दर्ज होती संख्या में देखने को मिला। सुबह 9 बजे तक करीब 12.38 फीसदी मतदाताओं ने मत का प्रयोग कर लिया था। सबसे ज्यादा रैगांव में मतदान हो चुका था, वहीं सबसे कम स्थिति में मैहर विधानसभा क्षेत्र रहा। चित्रकूट में 13.18, रैगांव में 15.41, सतना में 12.25, नागौद में 13.12, मैहर में 10.65, अमरपाटन में 10.75, रामपुर में 11.84 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
उल्लेखनीय है कि सतना लोकसभा में 21 प्रत्याशी सियासी मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा के गणेश सिंह और कांग्रेस के राजराम त्रिपाठी के बीच है। वहीं बसपा खोया हुआ जनाधार वापस पाने की पुरजोर कोशिश कर रही। इस सीट पर सुबह 7 से शाम 6 बजे तक 15,71,526 मतदाता भाग लें सकेंगे। इसके लिए पूरे संसदीय क्षेत्र में 1986 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उधर, टिसकली में शुरुआती दौर में मतदान का बहिष्कार हुआ। हालांकि करीब 11 बजे शुरू हुआ।
LIVE UPDATES
11.30 AM
सतना लोससभा सीट: 11 बजे तक 28.25 प्रतिशत मतदान
- चित्रकूट-28.30 प्रतिशत
- रैगांव-33.00 प्रतिशत
- सतना-29.50 प्रतिशत
- नागौद-25.00 प्रतिशत
- मैहर-28.79 प्रतिशत
- अमरपाटन-30.52 प्रतिशत
- रामपुर बाघेलान-23.31प्रतिशत
9.30 AM
सतना लोससभा सीट: 9 बजे तक 13.24 प्रतिशत मतदान
- चित्रकूट-13.50 प्रतिशत
- रैगांव-15.00 प्रतिशत
- सतना-12.00 प्रतिशत
- नागौद-14.00 प्रतिशत
- मैहर-14.50 प्रतिशत
- अमरपाटन-16.10 प्रतिशत
- रामपुर बाघेलान-8.23 प्रतिशत
ईवीएम में गड़बड़ी, रुका रहा मतदान
शुरुआती दौर में करीब डेढ़ दर्जन स्थानों से ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत मिली। इसके चलते कुछ समय के लिए मतदान रुका भी रहा।
जब लौटना पड़ा कलेक्टर को
कलेक्टर सतेंद्र सिंह को ईवीएम खराब होने के कारण बिना मतदान किए लौटना पड़ा। उनका नाम पोलिंग 115 में दर्ज था। वे करीब 1 घंटे बाद वापस आए और मतदान का प्रयोग किया।
अंतिम संस्कार से पहले मतदान
टिकुरिया टोला निवासी गुप्ता परिवार ने मिसाल कायम की। अशोक गुप्ता की माता सावित्री देवी का निधन रविवार को हो गया था। सोमवार को नजीराबाद मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार होना था। अंतिम संस्कार से पहले पूरा परिवार पोलिंग क्रमांक 181 में पहुंचे और मतदान किया। परिवार के 13 सदस्यों में मतदान में हिस्सा लिया।
वीआइपी ने डाला वोट
कांग्रेस प्रत्याशी राजाराम त्रिपाठी, बसपा प्रत्याशी अच्छेलाल कुशवाहा, विधायक रामखेलावन पटेल ने सुबह 8 बजे वोट डाला। भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह ने सुबह 10 बजे के बाद मतदान किया।
Published on:
06 May 2019 01:15 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
