
Lok Sabha elections 2019
सतना। लोकसभा चुनाव 2019 में इस बार 15 लाख से ज्यादा मतदाता मतदान करेंगे। सबसे ज्यादा 2 लाख 41 हजार 208 मतदाता रामपुर बाघेलान विधानसभा क्षेत्र में हैं तो सबसे कम 2 लाख एक हजार 820 रैगांव विधानसभा में हैं। एक हजार पुरुषों पर सबसे ज्यादा 909 महिलाएं मैहर विधानसभा में हैं तो सबसे कम चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र में 858 है। 2014 के लोकसभा चुनाव की तुलना में इस बार मतदाताओं की संख्या 1 लाख 20 हजार 691 बढ़ी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार कर अंतिम प्रकाशन कर दिया है। हालांकि पात्र मतदाताओं के नाम जोडऩे का सिलसिला नामांकन के दस दिन पहले तक चला है। इसमें कुछ मतदाताओं की संख्या बढ़ भी सकती है।
जिला निर्वाचन अधिकारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन के लिए कॉल सेंटर प्रारंभ किया गया है। इसका टोल फ्री नंबर 1950 है। इस नंबर के माध्यम से पात्र मतदाता यह पता लगा सकेंगे कि उनका नाम जिले के किस मतदान केन्द्र में दर्ज हैं। कलेक्टर सिंह ने कहा कि पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या कम है। छूटे हुए मतदाताओं के नाम जोडने के लिए 2 एवं 3 मार्च को विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
मतदान केंद्र
- चित्रकूट 259
- रैगांव 265
- सतना 293
- नागौद 280
- मैहर 298
- अमरपाटन 279
- रामपुर 312
- कुल 1986
जिले में विधानसभावार कुल मतदाता
विस पुरुष महिला टीजी कुल
- चित्रकूट 109075 93542 0 202617
- रैगांव 107122 94694 4 201820
- सतना 125124 112572 7 237703
- नागौद 114836 103575 5 218416
- मैहर 124877 113455 8 238340
- अमरपाटन 117071 106258 2 223331
- रामपुर बाघे. 127309 113898 1 241208
- कुल 825414 737994 27 1563435
Published on:
13 Apr 2019 02:47 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
