
satna nagar nigam ward no.18 news in hindi
सतना. वार्ड क्रमांक 18 यानी गंदगी से बजबजाती नाली और दुर्गंध...। यहां सड़क और नाली की सफाई कभी-कभार ही होती है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 के दौरान वार्ड की सफाई में तेजी देखी गई थी। जैसे ही सर्वेक्षण के दिन लदे सफाई की रफ्तार कछुआ चाल से ज्यादा धीमी हो गई। सफाई के संसाधन खुली जगह में कंडम हालत में पड़े हैं। कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी नहीं होता है। लोग बीमारी की जद में आ रहे हैं। बस्ती के बीच सामुदायिक भवन के समीप नाली के निर्माण कार्य के लिए निगम प्रशासन ने संविदा कंपनी के मार्फत एेसी खुदाई करवाई है कि पेयजल पाइप लाइन ऊपर आ गई है। नाली की ढलाई के दौरान थोड़ी भी लापरवाही बरती गई तो खामियाजा पाइप लाइन तोड़कर भुगतना होगा।
पार्क का अकाल : सात हजार से ज्यादा की आबादी वाले इस क्षेत्र में एक भी पार्क नहीं है। सिर्फ एक सामुदायिक भवन है। उसमें भी ताला लटका रहता है। निगम को एक पार्क के लिए कई बार पत्राचार किया गया। नतीजा सिफर रहा। बच्चे खेलने व लोग टहलने के लिए गली का ही उपयोग करते हैं।
बेसमय पानी की मार
निगम प्रशासन द्वारा समूचे वार्डवासियों को 24 घंटे सातों दिन पानी देने का वादा तीन वर्ष पहले से किया जा रहा है। लेकिन आज तक निगम सफल नहीं हुआ। कहीं पाइप लाइन नहीं बिछी तो कहीं कनेक्शन नहीं दिया गया। पानी आने का कोई निर्धारित समय भी नहीं है। कभी सुबह तो कभी शाम को पेयजल सप्लाई की जाती है।
मूलभूत समस्याओं के चलते सभी परेशान हैं। कई बार शिकायत के बाद भी नालियों की सफाई नहीं होती है। पेयजल के लिए सुबह से परेशान होना पड़ाता है।
सौरव सोनी
रोड लाइट रात को जलती नहीं है। हैंडपंप से पानी गर्मी में निकलना बंद हो जाता है। सड़क सफाई होने के बाद भी वार्ड की जनता कचरा करती है।
संतोष गौतम
पेयजल संकट व्याप्त है। वार्ड में हैंडपंप नहीं है, जो हैं वे वे गर्म हवा उगल रहे हैं। रोड लाइट बंद रहती है। अंधेरे में घटनाएं भी हो जाती हैं।
धर्मेेंद्र गुप्ता
पेयजल के लिए कई बार शिकायत की गई। कोई सुनने वाला नहीं है। नई पाइपलाइन का पानी आज तक नहीं मिला है। पूरे वार्ड को खोद
डाला है।
विमला बंसल
इस वार्ड में कोई समस्या नहीं है। पूर्व में जो भी समस्या थी वह धीरे-धीरे दूर हो रही है। सड़क खोदकर पाइपलाइन बिछाई गई है। उससे कुछ लोग परेशान हैं।
अनिल वर्मा
आरसीसी सड़क को पाइप लाइन बिछाने के लिए खोद दिया है। रात को दुर्घटना हो चुकी है। मरम्मत करने वाला कोई नहीं है।
भूपेंद्र प्रसाद वर्मा
एक नाला 2 हजार मीटर का है। उसी को बनवाना प्राथमिकता है। एक तालाब है जो बिड़ला फैक्ट्री ने लीज पर ले रखा है। निगम को तालाब हैंडओवर कर दे तो हम सौंदर्यीकरण करवा दें। - अजय सिंह मिंटू, पार्षद
Published on:
23 May 2018 10:18 am
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
