21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सतना वार्ड क्रमांक-35: बरसात में हर पल बाढ़ का खतरा, रेलवे लाइन का पानी नजीराबाद के लिए मुसीबत

सतना वार्ड क्रमांक 35: सिटी कोतवाली, रामना टोला और रेलवे लाइन का पानी नजीराबाद के लिए मुसीबत

3 min read
Google source verification

सतना

image

Sajal Gupta

Jun 23, 2018

satna nagar nigam ward no.35 news in hindi

satna nagar nigam ward no.35 news in hindi

सतना। खेरमाई नाले का पानी कई वार्डों की सीमा को पार करते हुए सीधे मुक्तिधाम के सामने से सतना नदी में प्रवेश करता है। जबकि सिटी कोतवाली, रामना टोला का गंदा पानी कच्चे नाले से सतना नदी में मिलता है। इसके कारण हर वर्ष हल्की बारिश में भी वार्ड क्रमांक 35 नजीराबाद क्षेत्र के रहवासियों के मकानों में पानी घुसता है। बाढ़ आने का प्रमुख कारण यही कच्चा नाला है। रेलवे लाइन और टूटी दीवार लोगों के लिए और भी घातक होती है।

निचली बस्ती होने के कारण सर्वाधिक जलभराव की समस्या से रहवासियों को जूझना पड़ता है। बारिश का मौसम शुरू हो गया पर नगर निगम द्वारा इस कच्चे नाले की साफ-सफाई नहीं करवाई गई। गंदगी से पटा नाला फिर से लोगों को बाढ़ की चपेट में लाने के लिये तैयार है जो निगम के दावे को खोखला साबित कर रहा है। पिछले कई वर्षों से स्थानीय रहवासी निगम प्रशासन को अपनी समस्या से अवगत कराते आए हैं परंतु आज तक कोई सुनवाई नही हुई।

चार वार्डों को देता पानी, खुद प्यासा
वार्ड क्रमांक 35 में हाइडेंट की वजह से आसपास के 4 वार्डों को टैंकर के जरिए पानी उपलब्ध कराया जाता है। लेकिन अन्य वार्डों को पानीदार बनाने वाला वार्ड स्वयं प्यासा है। पानी के लिए गर्मी में जमकर मशक्कत करनी होती है। पेयजल सप्लाई लाइन बिछाई गई वह भी कोई मतलब की नहीं। स्थानीय रहवासियों में पेयजल किल्लत और बारिश के दिनों में होने वाले जलभराव को लेकर बेहद आक्रोश है।

patrika IMAGE CREDIT: sajal gupta

निगम की उपेक्षा का शिकार
नजीराबाद सहित आसपास के ५ वार्डों में एक भी ओवर हेड टैंक नहीं है। जबकि सभी अन्य क्षेत्रों में निगम प्रशासन द्वारा आेवर हेड टैंक बनवाए गए हैं। इसके चलते यहां पानी की घोर समस्या है। यहां की पार्षद अहमदी खातून व स्थानीय लोगों ने निगम प्रशासन पर उपेक्षा करने का गंभीर आरोप लगाया है।

नजीराबाद के पीछे से निकलने वाले नाले की सफाई न होने से आम जनता के साथ सभी परेशान है। बरसात के दिनों में नजीराबाद जल मग्र होता है। इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
इम्तियाज

पेयजल अंदर की बस्ती तक नहीं पहुंच पा रहा है। रमजान के माह मे भी पेयलज को लेकर सभी परेशान रहे। आम दिनों में पेयजल को लेकर काफी दिक्तत होती है।
इरफान अहमद

नालियों की सफाई नियमित न होने से काफी दिक्कत होती है। शिकायत के बाद भी कोई सुनता नहीं है। टैंकर से पानी कम लोगों तक पहुंच रहा है।
मो साहिर

सफाईकर्मी नियमित नहीं आने से दिक्कत हमेशा होती रहती है। कई बार जिम्मेदारों से कहा कहा गया लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। पेयजल की समस्या निचले इलाकों में है।
अब्दुल

स्टीट लाइटें दिन में भी जलती रहती हैं। रात को कई इलाके अंधेरे में रहते है। नाली में बहाव न होने से जम जाता है। सुनने वाला कोई नहीं है।
हाजी मुईम खान

नजीराबाद के पीछे से निकलने वाला नाले की सफाई नहीं होती है। शहर की गंदगी इसी नाले से निकलती है। गंदगी होने के कारण पानी में फोर्स नहीं है।
मो इम्तियाज

अधिकतर लोगों को नियमिति पेयजल नहीं मिलता है। नालीयां टूटी पड़ी है। शिकायत के बाद भी कोई ध्यान नहीं देता है। नियमिति सफाई न होने के कारण सभी परेशान है।
मिनहादुल अहमद

हमारे वार्ड में बारिश के दिनों में जलभराव होता है। इसका प्रमुख कारण कच्चा नाला है। नगर निगम में कई बार बोले लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। पानी देने में भी उपेक्षित किया जाता है। निगम प्रशासन के कार्य से एकदम संतुष्ट नहीं है।
अहमदी खातून, पार्षद