सतना . वार्ड 43 में बनया गया मुक्तिधाम अतिक्रमण का शिकार हो गया है। वार्ड में पाइपलाइन बिछने के बाद भी आम जनता को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ता है। वार्ड की जनता मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है। कई बार वार्ड की जनता पार्षद के साथ अतिक्रमण के लिए आवाज भी उठाई, लेकिन समस्या का हल नहीं हुई। निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार अतिक्रमण के कारण काम नहीं कर पा रहे है।
वार्ड में पीएम आवास के लिए आठ सौ फॉर्म भरे गए, लेकिन स्वीकृति मिलने के बाद भी कई लोगों ने पैसा नहीं जमा कराया। इससे इन लोगों को आवास नहीं मिले हैं। अमृत जल की लाइन बिछने के बाद भी पानी के लिए जनता परेशान है। शहर के सबसे बड़ी टंकी टिकुरिया टोला में होने के बाद भी आम जनता पेयजल के लिए परेशान है। पेयजल के लिए पाइप लाइन डाली गई, लेकिन अब भी लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है।
पार्क की दरकार
वार्ड में आम जनता ने पार्क की आवश्यकता जताई है। बच्चों के लिए खेल का मैदान नहीं है। शौचालय न होने के कारण आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वार्ड के हरिजन बस्ती के लोग आज भी खुले में शौच के लिए जाते हैं। सुलभ शौचालय के लिए लिखित शिकायत के बाद भी समस्या का निदान नहीं है। सर्वाधिक काम होने के बाद भी मूलभूत समस्या से आम जनता जूझ रही है।