
satna rewa me gire ole, heavy rainfall in satna madhya pradesh
सतना। विंध्य क्षेत्र के रीवा, सतना, सीधी सहित पन्ना जिले में गुरुवार को दिनभर छाए रहे घने कोहरे ने देर रात बारिश का रूप ले लिया। फिर सुबह होते-होते तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान का दौर शुरू हो गया। देखते ही देखते आंवले के आकार के ओले भी गिरने लगे। बताया गया कि रामनगर व अमरपाटन क्षेत्र में भारी मात्रा में ओले गिरने से फसलों का काफी नुकसान हुआ है।
तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से गेहूं की फसलें गिर गई है। मौसम की मार और प्राकृतिक आपदा से किसानों की धड़कने बढ़ गई है। किसान हताश और निराश नजर आ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो कुछ दिनों से तापमापी का पारा ऊपर जा रहा था। लेकिन अचानक से नीचे गिरने के कारण ठंड में तेजी से इजाफा हुआ है।
इन क्षेत्रों में गिरे ओले
गांव से आ रही खबरों के मुताबिक मौसम के बदले मिजाज से रामनगर, अमरपाटन, मैहर, सोहावल, कोटर सहित जिले के अन्य जगहों में जोरदार बारिश के साथ ओले गिरे है। प्राकृतिक आपदा के चलते किसानों के लिए एक बड़ी मार है। इसी तरह रीवा में भी तेज बारिश के साथ ओले गिरने की खबरें आ रही है। वहीं पन्ना जिले में पहले बारिश और फिर कोहरा तेजी से पड़ रहा था। शुक्रवार की सुबह करीब 10.30 से 11 बजे के बीच करीब दो मिनट तक चने के आकार के ओले गिरे है। पन्ना जिले में अचानक से हुई ओलावृष्टि से पूरे जिले में हड़कंप मचा हुआ है।
घरों में घुसा पानी
बताया गया कि सतना नगर निगम की निचली बस्तियों में 15 मिनिट की बारिश में निगम के स्वच्छता अभियान की पोल खुल गई है। कई घरों में पानी घुस गया है। नगर निगम द्वारा बनाई गई पूरी नालियां चोक है। नालियों में पानी भरने से सड़क की ओर जलभराव हो रहा है। लोग निगम प्रशासन को खरी खोटी सुना रहे है।
Published on:
25 Jan 2019 01:10 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
