7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कड़वी हकीकत: MP के इस जिले के 400 विद्यालय कंडम, जर्जर स्कूलों में गढ़ रहे देश का भविष्य

कड़वी हकीकत: MP के इस जिले के 400 विद्यालय कंडम, जर्जर स्कूलों में गढ़ रहे देश का भविष्य

2 min read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Jul 08, 2018

Satna School: education department big news in hindi

Satna School: education department big news in hindi

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले में स्कूल शिक्षा विभाग की कड़वी सच्चाई सामने आई है। हालात है कि स्कूलों का सत्र-2018-19 शुरू हो गया है। लेकिन 50 फीसदी स्कूलों में बच्चों को बैठने के लिए समुचित भवन तक नहीं है। अब भला शिक्षा के मंदिर में बिना पठन-पाठन सामग्री सहित अन्य सुविधाओं के बगैर कैसे अच्छे भविष्य की कल्पना कर सकते है।

जर्जर स्कूलों में देश का भविष्य तैयार किया जा रहा है। जिलेभर में करीब 400 से अधिक स्कूल कंडम हो चुके हैं। ये हल्की बारिश में धराशायी हो सकते हैं और बड़ा हादसा हो सकता है। हाल ही में मानसून की पहली बारिश में उचेहरा के महाराजपुर के शासकीय स्कूल की छत भरभरा गई थी।

30 साल पुराने 171 भवन
जिले में 171 स्कूल भवन ऐसे हैं जो तीस साल पुराने हो चुके हैं। इनमें तत्काल मरम्मत की जरूरत है। शिक्षा विभाग की रिपोर्ट पर नजर डालें तो ऐसे 151 प्राथमिक स्कूल और 20 स्कूल माध्यमिक हैं। सबसे खराब स्थिति अमरपाटन की है। यहां 34 स्कूलों को मरम्मत की जरूरत है। उचेहरा में 33, रामनगर में 28, मैहर में 22 स्कूलों की मरम्मत होनी जरूरी है।

आज तक मरम्मत नहीं
मझगवां विकासखंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय अंधरवार का भवन जब से बना तब से मरम्मत नहीं हुई। हालात यह हैं कि भवन पूरी तरह से जर्जर है। जगह-जगह दीवारों पर दरारें आ गई हैं। बारिश के मौसम में कमरों में पानी भर जाता है। प्रभारी द्वारा कई बार लिखित रूप से अधिकारियों को अवगत कराया गया पर सुनवाई नहीं हुई।

शहर की स्थिति भी खराब
शहर के अंदर भी जर्जर स्कूल हैं। सिटी कोतवाली अंतर्गत पड़ाव स्कूल सबसे बड़ा उदाहरण है। जहां शहर के वीआइपी पढ़े, आज बदहाल है। सोहावल ब्लॉक में 8 प्राथमिक विद्यालयों के भवन 30 साल से ज्यादा पुराने हो चुके हैं। जबकि 10 साल पुराने स्कूल भवन २४ हैं।

हकीकत
जिले में जर्जर विद्यालय की स्थिति (30 वर्ष पुराने)
विकासखंड प्राथमिक माध्यमिक
अमरपाटन 32 2
मैहर 20 0
रामनगर 22 6
सोहावल 8 0
रामपुर बाघेलान 12 7
उचेहरा 33 0
मझगवां 6 0
नागौद 18 4
कुल 151 20

मरम्मत योग्य विद्यालयों की संख्या (10 वर्ष पुराने)
विकासखंड प्राथमिक माध्यमिक
अमरपाटन 90 0
मैहर 13 1
रामनगर 48 13
सोहावल 21 3
रामपुर बाघेलान 14 3
उचेहरा 39 6
मझगवां 104 8
नागौद 48 8
कुल 378 44