26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Big news: सतना में आज से खुल जाएंगे स्कूल-कॉलेज, दोपहर बाद हट सकती है धारा 144!

मुख्य सचिव कार्यालय से कलेक्टर को जारी किए गए निर्देश  

2 min read
Google source verification
School-colleges will open in Satna from today

Digree college Satna

सतना. अयोध्या फैसले के बाद संभावित परिस्थितियों के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने राज्य शासन के निर्देश पर शनिवार को स्कूल कालेज बंद रखने के राज्य शासन से निर्देश जारी किए गए थे। साथ ही कलेक्टर को धारा 144 लागू करने के लिए कहा गया था। शराब दुकानें भी बंद करने के निर्देश जारी हुए थे। इन निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने स्कूल-कालेज सहित सभी शैक्षणिक संस्थान बंद करने के आदेश जारी कर दिए थे। अब मुख्य सचिव कार्यालय से वापस पूर्ववत स्थिति के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। लिहाजा, कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने सोमवार से पूर्ववत स्कूल, कालेज सहित सभी शैक्षणिक संस्थान खोलने के आदेश कर दिए हैं। बताया कि सोमवार को दोपहर रिव्यू के बाद जिले से धारा 144 भी हटा ली जाएगी।

जिला मजिस्ट्रेट ले सकेंगे निर्णय
मुख्य सचिव कार्यालय से कलेक्टर जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और शांति व्यवस्था कायम रखने के लिये बधाई देते हुए सभी स्टाफ के मेहनत भरे कामों की तारीफ की गई। इसके बाद अगले दिन अर्थात सोमवार से सभी स्कूल-कॉलेज खोले जाने कहा गया। इसके साथ ही लगातार सतर्कता बरते जाने के निर्देश दिए गए। यह भी कहा है कि जिस तरीके की स्थितियां हैं उसके अनुसार सभी जगहों से धारा १४४ वापस ले ली जानी चाहिए। लेकिन जिला मजिस्ट्रेट अपनी स्थानीय आवश्यकताओं और स्थितियों के अनुसार चाहे तो इसे आगे जारी रखने के निर्णय ले सकते हैं। इसके बाद कलेक्टर सतेन्द्र सिंह ने स्कूल-कालेज पूर्ववत बहाल करने की बात कही है। साथ ही कहा कि सोमवार की दोपहर इसकी समीक्षा की जाएगी और धारा 144 को हटाया जाएगा। उन्होंने माना कि जिले की स्थिति सामान्य है और कहीं भी कोई अप्रिय स्थिति के संकेत नहीं है। लिहाजा धारा 144 आगे जारी रखने की जरूरत नहीं है।


जिले के नागरिकों का माना आभार
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सतेन्द्र सिंह ने अयोध्या फैसले के बाद जिस तरीके से कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखी गई और आपसी सौहार्द का वातावरण देखने को मिला इस पर नागरिकों का आभार व्यक्त किया है। कहा है कि जिले की जनता ने अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।