
सतना. एमपी के सतना के शहीद कर्णवीर सिंह को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। उन्हें मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में कर्णवीर सिंह के माता—पिता को यह सम्मान सौंपा। शौर्य चक्र लेकर जब उनके माता-पिता वापस लौटे तो उनके स्वागत में शहरवासी उमड़ पड़े। सड़के लोगों से भर उठीं और उनपर फूल बरसाए गए। इस मौके पर शहीद कर्णवीरसिंह के पिता ने कहा कि उन्हें बेटे को खोने का जरा भी मलाल नहीं है, वे देश के लिए शहीद हुआ।
शहीद कर्णवीर सिंह के पिता रिटायर्ड मेजर रवि कुमार सिंह और मां मिथिलेश कुमारी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शौर्य चक्र प्रदान किया। दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया था।
सतना निवासी शहीद कर्णवीर सिंह देश की रक्षा में अपनी जान गंवाई थी। वे 2017 में सेना में सूबेदार के पद पर भर्ती हुए थे और राजपूत रेजिमेंट में थे। 20 अक्टूबर 2021 को जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सेना की आतंकियों से मुठभेड़ हो गई जिसमें उन्होंने दो आतंकियों को मार डाला। वे आतंकियों से लड़ते रहे और अंतत: शहीद हो गए।
शहीद कर्णवीरसिंह के माता-पिता जब शौर्य चक्र लेकर लौटे तो शहरवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। सतनावासी शहीद कर्णवीरसिंह और उनके माता पिता के सम्मान में सड़कों पर निकल आए। इस ऐतिहासिक स्वागत से माता पिता अभिभूत हो उठे। उनके पिता रिटायर्ड मेजर रवि कुमार ने कहा कि बेटे को खोने का मुझे मलाल नहीं बल्कि खुशी है कि वह देश के काम आया। देशभक्ति हमारा जज्बा और जुनून है।
Published on:
12 May 2023 08:01 am
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
