18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘जगत’ बचाने श्रमदान करने उमड़ा जनसैलाब, देखें पत्रिका अमृतम् जलम् अभियान में किस तरह उमड़ी भीड़

शहर की धरोहर जगतदेव तालाब को साफ करने जुटी लोगों की भीड़

4 min read
Google source verification
shramdaan kya hota hai satna jagat dev talab Cleanliness campaign

shramdaan kya hota hai satna jagat dev talab Cleanliness campaign

सतना। पत्रिका अमृतं जलम् अभियान के तहत रविवार को जगतदेव तालाब में फिर सफाई अभियान चलाया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत किया। तालाब साफ करने के लिए लोगों में उत्साह देखते बन रहा था। सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा की अपने समर्थकों के साथ सहभागिता ने लोगों में नया जोश भर दिया। विधायक कुशवाहा कार्यक्रम के शुरुआती दौर से लेकर अंतिम समय तक बने रहे। खुद तालाब से जलकुंभी सहित अन्य कचरा निकालकर बाहर रखा। आम लोगों का उत्साह वर्धन किया।

शुरुआत में जलकुंभी बड़े पैमाने पर देखते हुए लोग आगे-पीछे हो रहे थे, तभी पुलिसकर्मी आरडी प्रजापति आगे बढ़ा और तालाब में प्रवेश कर गया। उसके बाद देखते-देखते अन्य लोग तालाब सफाई में जुट गए। तालाब के अंदर आधे कमर तक के पानी में कांग्रेस नेता देवेंद्र तिवारी, अरुण कुशवाह, समाजसेवी साहिर कुरैशी, प्रद्युम मिश्रा सहित अन्य घुस गए और जलकुंभी निकालकर बाहर करने लगे। बाहर निकाली गई जलकुंभी को मानव श्रृंखला बनाकर अन्य सदस्य बाहर करने लगे। इस तरह करीब तीन घंटे तक सफाई अभियान चलता रहा।

पांच ट्रॉली जलकुंभी निकाली
जगतदेव तालाब में बड़े पैमाने पर जलकुंभी है। अमृतं जलम् की टीम ने जलकुंभी निकालने पर जोर दिया। अपने तीन घंटे के अभियान में करीब पांच ट्रैक्टर-ट्राली जलकुंभी निकाली गई। नगर निगम ने उसे शहर से बाहर हटाने का काम किया।

500 से ज्यादा लोग
अभियान से जुडऩे के लिए लोगों का उत्साह देखते बन रहा था। सुबह करीब 6 बजे दो सौ से ज्यादा लोग जगतदेव तालाब पहुंच गए थे। जब कार्यक्रम शुरू हुआ तो देखते-देखते संख्या पांच सौ के पार हो गई। शुरुआती दौर में दो कतार की मानव श्रृंखला बनाई गई थी। बाद में बढ़कर चार पंक्ति में तब्दील हो गई।

संगठनों ने लिया हिस्सा
पत्रिका के कार्यक्रम में शहर के कई प्रतिष्ठित संस्थाओं ने शिरकत किया। इसमें जन नायक सुखलाल कुशवाहा मित्र मंडल, अखिल भारतीय महात्मा फुले समता परिषद, द बुद्धाज वल्र्ड, लांयस क्लब, युवक कांग्रेस, विकलांग उत्थान परिषद, दाहिया समाज, युवा प्रजापति संघ, अग्रवाल समाज, वैश्य समाज, नगर निगम, ज्वाइंटस ग्रुप ऑफ सतना, लायनेस ङ्क्षवध्य क्लब, कल्पवृक्ष सेवा संस्था, आरंभ, मोमेंट यूथ, सोच, आइएमए, अखिल भारतीय तैलीय साहू महासभा सहित अन्य।

बौद्ध भिक्षुओं ने निभाई सहभागिता
तालाब सफाई अभियान में बौद्ध भिक्षुओं ने भी हिस्सा लिया। द बुद्धाज वल्र्ड सतना के बौद्ध भिक्षु कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रहे। उन्होंने पूरे अभियान में उत्साह के साथ शिरकत किया। साथ ही अभियान को सराहते हुए सामाज के प्रति उचित कदम बताया। कार्यक्रम में हर्षवर्धन, वंश वर्धन, नरेंद्र बोधि, उदय प्रकाश बोधि, विमल बोधि, भीम ज्योति, आनंद, करूणा सागर, अशोक सहित एक दर्जन बौद्ध भिक्षुओं ने हिस्सा लिया।

नारी शक्ति ने दिखाया उत्साह
कार्यक्रम में नारी शक्ति ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने तालाब सफाई अभियान को बेहतर कदम बताते हुए अपना योगदान दिया। उनका कहना था कि जिस तरह से घर साफ किया जाता है, उसी तरह अपने आस-पास के सरोवर साफ होना चाहिए। इसमें जान्हवी त्रिपाठी, रंजना शुक्ला, आभा तिवारी, काजोल विशेष रूप से हिस्सा लिया।

एक चर्चा यह भी
कार्यक्रम में लोकसभा के निर्दलीय प्रत्याशी रहे नंद किशोर प्रजापति ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान उनके चुनाव की चर्चा भी होती रही। कारण था कि वोट संख्या के आधार पर वे चौथे नंबर के प्रत्याशी थे।

ट्रेन से उतरे और तालाब पहुंच गए
सतना निवासी विनोद साहू विदिशा में स्वास्थ्य विभाग में हैं। रविवार को टे्रन से उतरे और एक मित्र को फोन किया तो उन्होंने बताया कि वो सफाई अभियान में जुटे हुए हैं। लिहाजा वे भी पहुंच गए।

इनका रहा योगदान
जनपद सदस्य गोरेलाल प्रजापति, सुदामा प्रजापति, पूर्व जनपद सदस्य केपी दाहिया, पूर्व सरपंच अनिल दाहिया, विनोद रजक, पूर्व पार्षद महिंद वर्धन सिद्धार्थ, हरदेव यादव, कमलेश केवट, रामसुजान विश्वकर्मा, समाजसेवी सिद्धार्थ देव सिंह, शैलेष कुशवाहा, संतोष गेलानी, विनोद कुशवाहा, अरूण कुशवाहा, युवक कांग्रेस से देंवेंद्र तिवारी, लायंस क्लब से पवन मलिक, डॉ अमित सिंह, एकेएस से अजय सोनी, आईएमए से डॉ आरके जैन, राजीव खरे, पुलिस से रामदास प्रजापति, रामलाल प्रजापति, पटवारी देवराज प्रजापति, रामचंद्र प्रजापति, एड. सिद्धार्थ वर्धन, नारेंद्र कुशवाहा, श्याम बिहारी, पवन सेन, पुरुषोत्तम कुशवाहा, सुधीर सोंधिया, रामनरेश कुशवाहा, सुरेश कुशवाहा, उमेशराव दिनकर, प्रमोद कुशवाहा, जिला अध्यक्ष पाल समाज पुरुषोत्तम पाल, मनोज पाल, ग्यासी पाल, कैदीलाल पाल, शिक्षक विजय साहू, केपी साहू, लक्ष्मण प्रजापति, रामायण प्रसाद कुशवाहा, कमल रैकवार, पीएचई से रामसिया वर्मा, पीडब्लूडी रामपाल कुशवाहा, आरसी विश्वकर्मा, सतीश कुशवाहा, शिवकुमार कुशवाहा, पुल्लू मिश्रा, लाला मिश्रा, महेंद्र, संजू सिंह, अजय सिंह, अनिल दुबे, अन्ना जैसवाल, इंजी. घनश्याम गोयल, गणेश साहू, राजेंद्र सोंधिया, अतुल वर्मा, राहुल कुशवाहा, विकलांग उत्थान परिषद से वृंदावन कुशवाहा, रामानुज कुशवाहा, सरिता कुशवाहा, संजू अग्रवाल, अंकित, राजेश, विनीत भारती, बृजेश चौधरी, किसन, पवन, जेपी कुशवाहा, रिंकू गौतम, रज्जन पाल, चिंतामणि प्रजापति, शिवचरण साहू जिला महिला बाल विकास अधिकारी सौरभ सिंह, कल्प वृक्ष सेवा संस्थान के रावेन्द्र सिंह, राम अग्रवाल, विजय कुमार प्रजापति, राजू प्रजापति, पवन सिंह, विजय देव, आदित्य द्विवेदी, बृजभूषण तिवारी, प्रभुदयाल शर्मा, कुलदीप सिंह, पंकज उर्मलिया, लक्ष्मण प्रसाद, सुरेन्द्र पाण्डेय, पद्मधर द्विवेदी, पार्षद हरदेव यादव, आरसी विश्वकर्मा, उदयभान चतुर्वेदी, संदीप केशरी, आरंभ के अंकित राकी शर्मा, संतोष गिलानी, विनोद कुशवाहा, यथी पाल, राजेश प्रजापति, रवि, मनोज, केपी साहू, रामसुजान विश्वकर्मा, संतोष कापड़ी, सन्नी नारंग, मनीष कुशवाहा, अंकित कुशवाहा, अरुण कुशवाहा, रामकुमार कुशवाहा, जयपाल, विक्रांत सोनी, अतुल वर्मा, सीएल कुशवाहा, जगतनाथ, रघुनाथ प्रसाद, सरिता कुशवाहा, देवराज प्रजापति, डॉ मनीषा साई, रामचंद्र, राजेश, आभा तिवारी, रंजना शुक्ला, दीपक सिंह, रोहित पुरस्वानी, अजय सिंह, सतीष विश्वकर्मा, जेपी कुशवाहा, ददोली कुशवाहा, राजेश विश्वकर्मा, सुधीर सिंह सोंधिया, रंजनपाल, डॉ अमित सिंह, सपा नेता राजेश दुबे, दिलीप सिंह, योगेश शर्मा, साहिर कुरैशी, डॉ आरके जैन, पवन मलिक, जय कुमार जैन, अशोक जायसवाल, धर्मेन्द्र, आशीष शामिल रहे।