
shweta mishra journalist
सतना. राजस्थान के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का दमदार चेहरा हैं श्वेता मिश्रा। श्वेता एक निजी न्यूज चैनल के ‘बड़ी बहस’ कार्यक्रम को प्रस्तुत करती हैं। इसमें उनके तर्क के आगे बड़े-बड़े दिग्गज भी नहीं टिक पाते। आपको जानकर हैरानी होगी कि श्वेता मिश्रा मूल रूप से सतना की रहने वाली हैं। 10 साल पहले स्थानीय मीडिया से ही अपने संघर्ष की शुरुआत की। प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक दोनों में काम किया। बाद में पूरी तरह से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में फोकस किया। उनकी क्षमता व सोच का कैनवास काफी बड़ा था, लिहाजा संघर्षों ने भी साथ देना शुरू किया और वह छोटे पर्दे पर बड़ा नाम बनने में सफल रहीं। वर्तमान में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के रूप में फस्र्ट इंडिया नामक चैनल में जिम्मेदारी संभाल रही हैं।
आत्मविश्वास ने दी बड़ी उड़ान
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के क्षेत्र में ग्लैमर जरूर है लेकिन, छोटे कस्बे के बच्चों के लिए श्वेता मिश्रा बड़ी सबक हैं । वे कहती हैं कि अक्सर हम लोगों के पास काम के प्रति समर्पण व ज्ञान जरूर होता है। लेकिन, आत्मविश्वास कम होने के कारण बड़े शहरों के लोगों से प्रतिस्पर्धा करने से भागते हैं। एक डर से जीवन की रेस में पिछड़ जाते हैं। एक बार आत्मविश्वास बन जाए, तो हर ऊंचाई को व्यक्ति छू सकता है।
केबल चैनल से शुरुआत
श्वेता मिश्रा ने कॅरियर की शुरुआत सतना के स्थानीय केबल चैनल में न्यूज रीडर के रूप में की थी। इस दौरान उन्होंने प्रिंट मीडिया में भी काम किया। इससे उनकी लेखनी बेहतर हुई। उसके बाद वे ईटीवी, जी न्यूज होते हुए फर्स्ट
इंडिया न्यूज चैनल में प्रमुख पद पर जिम्मेदारी संभाल रहीं हैं।
पहले ही तय कर लिया था
मीडिया में रहने का फैसला श्वेता ने पहले ही कर लिया था। वे पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रही थीं, तभी निर्णय लिया कि मीडिया में कॅरियर बनाएंगी। उनकी सहेलियों ने मीडिया में संघर्ष व चुनौतियों को देखते हुए रोका भी था। वे चाहती थीं कि पॉलिटेक्निक के आधार पर कॅरियर को आगे बढ़ाएं। लेकिन, श्वेता ने ठान लिया था। उसके बाद एक ही सिद्धांत था, जहां चाह वहीं राह। इस पर अमल करते हुए आगे बढ़ती चली गईं।
अब तक जिम्मेदारी
- 21 अप्रैल 2018 से असिस्टेंट एडिटर, फर्स्ट इंडिया न्यूज, जयपुर राजस्थान
- 15 जनवरी 2017, एंकर कम प्रोड्यूसर, जी न्यूज नोएडा
- 02 मई 2010, सीनियर न्यूज एंकर ईटीवी
Published on:
08 Mar 2019 09:54 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
