21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सतना

sidhi: अजय सिंह ने की घोषणा, कांग्रेस की सरकार बनते ही सीधी बनेगा संभाग, खुलेगा मेडिकल कॉलेज

भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल आंदोलन-हल्ला बोल आंदोलन में उमड़ा जन सैलाब, पूजा पार्क में सभा, रैली निकालकर पहुंचे कलेक्ट्रेट, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

Google source verification

सीधी। प्रदेश के भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आयोजित हल्लाबोल आंदोलन में कांग्रेस नेता प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। जिले के सांसद और विधायकों पर जिले में विकास न करने का सीधा आरोप लगाया गया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने भाजपा की सरकार और उसके मुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोला, उन्होंने कहा कि सीधी जिले का विकास पिछले 18 सालों से अवरुद्ध हो गया है। सीधी में मूलभूत जरूरतों की चीजों का भी विकास नहीं किया जा रहा। जिले की राजनीति इतनी दूषित हो चुकी है कि अब सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधि बदले की भावना से काम कर रहे हैं। जबकि सीधी की राजनीति में ऐसा कभी देखने को नहीं मिला। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस की सरकार प्रदेश में बनती है तो सीधी को संभाग बनाया जाएगा, सीधी में मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज और शिक्षा के नए संस्थान खोले जाएंगे।
अजय सिंह ने कहा कि मोदी हो या शिवराज दोनों सत्ता का दुरुपयोग विपक्ष की आवाज दबाने में कर रहे हैं। लेकिन जनता की आवाज दबाना उनके लिए संभव नहीं है। प्रदेश में परिवर्तन की लहर है और आने वाले चुनावों में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
———–
योजनाओं के नाम बदलकर जनता को किया जा रहा गुमराह-
पूर्व मंत्री व विधायक सिहावल कमलेश्वर पटेल ने मोदी और शिवराज को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि दोनों सरकारें चाहे वह केंद्र की हों या प्रदेश की वह योजनाओं के सिर्फ नाम बदलती हैं और लोगों को गुमराह करने का काम करती हैं। लेकिन जनता अब इनके बरगलाने में नहीं आने वाली। किसानों को खाद बिजली पानी नहीं मिल रहा, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, व्यापारियों को सुविधाएं नहीं मिल रही, कर्मचारियों को उनका हक नहीं मिल रहा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि यहां उमड़ा जनसैलाब सत्ता के खिलाफ आक्रोश को दिखाता है। पूर्व मंत्री कमलेश्वर द्विवेदी ने कहा कि आज उमड़ा जनसैलाब दिखा रहा है की जनता में कितना आक्रोश है और प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होकर रहेगा। सीधी जिले के प्रभारी बृजभूषण शुक्ला ने कहा की भाजपा की सरकार से समाज का हर वर्ग परेशान हो चुका है और वह प्रदेश में परिवर्तन चाहता है। सभा को प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद सिंह, चिंतामणि तिवारी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश सिंह, पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष बसंती देवी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वसुधा सिंह, एड.रोहित मिश्रा, श्यामलाल राठौर ने भी संबोधित किया। संचालन संगठन मंत्री दयाशंकर पांडेय ने किया।
————-
ये रहे शामिल-
हल्ला बोल आंदोलन में मुख्य रूप से रुद्र प्रताप सिंह, राजेंद्र सिंह भदोरिया, देवेंद्र सिंह मुन्नू, विनोद वर्मा, काजल वर्मा, सुरेश प्रताप सिंह, आकाश सिंह रिंकू, आनंद सिंह शेरगांव, जीवेंद्र सिंह लल्लू, बसंती देवी, कुमुदिनी सिंह, रंजना मिश्रा, नीलम सिंह, लक्ष्मी सिंह, दान बहादुर सिंह, सीमा सिंह, सोमवती सिंह, राजकुमारी सिंह, सुनैना सिंह, उर्मिला साकेत, मनोज सिंह चंदेल, मोनिका गुप्ता, अजय पांडेय सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
————–
सभा के बाद रैली के माध्यम से पहुंचे कलेक्ट्रेट-
पूजा पार्क में सभा के बाद कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारी जन सैलाब के साथ रैली के माध्यम से कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां राज्यपाल के नाम संबोधित 39 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन अपर कलेक्टर बीके पांडेय को सौंपा गया। रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस अधीक्षक द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी के थानों के प्रभारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
————–
शक्ति प्रदर्शन की मंशा रही सफल-
विधानसभा चुनाव के पहले जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा हल्ला बोल आंदोलन के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन की रणनीति तय की गई थी। आंदोलन को सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह द्वारा प्रभारी व सह प्रभारी भी नियुक्त किये गए थे, इसके साथ ही पिछले करीब एक पखवाड़े से जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह द्वारा लगातार ग्रामीण अंचलों का भ्रमण कर लोगों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की जा रही थी। जिसका परिणाम यह रहा की लोगों से पूजा पार्क खचाखच भर गया और बड़ी संख्या में लोगों ने सडक़ व दुकानों में खड़े होकर नेताओं का भाषण सुना।
0000000000000000000