सीधी। विश्व हिंदू महासंघ सीधी के तत्वाधान में नवरात्रि के अवसर पर समरसता के साथ अपने लोकोत्सव को बढ़ावा देने के उद्येश्य से जवारा उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान शहर में विशाल जवारा यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, गणमान्य नागरिक व आमजनों ने भाग लिया।
विश्व हिन्दू महासंघ के जिलाध्यक्ष भास्कर सिंह ने बताया कि भारत वर्ष की सबसे पुरानी प्राचीन आदिवासी कला व संस्कृति इस देश की पहचान है। देश के गरीब आदिवासी लोगों की उन्हें एक अलग पहचान देती है। आदिवासियों की कला और संस्कृति की एक विशेषता है जो सभी समाज वर्गों को जोड़ कर रखती है और समाज की एकता को कायम रखते हैं। हमारा सीधी जिला आदिवासी बहुल इलाका है, इस जिले में आदिवासी कला और संस्कृत की भरमार है, लेकिन जरूरत है उन्हें बचाए रखने और संरक्षण देने की। इसी उद्देश्य से जिले के सामाजिक संगठन विश्व हिंदू महासंघ द्वारा प्रतिवर्ष नवरात्रि के अवसर पर जवारा यात्रा का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में रविवार को विश्व हिंदू महासंघ द्वारा जवारा उत्सव का आयोजन किया गया है। जिसमें जिले भर के आदिवासी समाज की महिला-पुरुष अपने जवारे कलश के साथ यात्रा में शामिल हुए।
—————
जवरा यात्रा ने पूरे शहर में किया भ्रमण-
ढोल नगाड़े के साथ जवारा यात्रा सरस्वती शिशु मंदिर मड़रिया से प्रारंभ होकर अमहा तिराहा, पटेल पुल, पुराना बस स्टैंड, गांधी चौक होते हुए अस्पताल तिराहा, सम्राट चौराहा, कोतवाली रोड सर्वोदय चौराहा, अमहा तिराहा से वापस सरस्वती शिशु मंदिर मड़रिया पहुंची, जहां पर शहर के गणमान्य नागरिकों के साथ सहभोज का आयोजन आदिवासी बंधुओं के साथ किया गया। यात्रा में महिलाएं सिर में जवारा रखे हुई थी, इस दौरान अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा था।
—————-
शहर में बनी रही जाम की स्थिति-
जवारा यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने से लंबी कतार लगी रही। यात्रा के दौरान शहर में जाम की स्थिति बनी रही। व्यवस्था बनाने के लिए सिटी कोतवाली पुलिस, जमोड़ी थाना पुलिस के साथ ही यातायात थाना के प्रभारी व पुलिस बल मौजूद रहा।
————-
यात्रा में ये रहे शामिल-
विश्व हिंदु महासंघ के बैनर तले आयोजित जवारा यात्रा में संघ के जिलाध्यक्ष भास्कर सिंह चौहान के साथ सभी राजनैतिक दलों के लोग, गणमान्य नागरिक, व्यापारी व आदिवासी समाज की बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं। जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रशरण ङ्क्षसह चौहान, नपा उपाध्यक्ष दान बहादुर ङ्क्षसह, विश्वबंधु धर द्विवेदी, जीतेंद्र ङ्क्षसह चौहान, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम सोनी, सुजाता मिश्रा, बृजेश ङ्क्षसह गोरे, प्रमोद सिंह सिंह आदि शामिल रहे।
0000000000000000000000000