
somvati amavasya with shani jayanti such yoga after 149 years in india
सतना। इस बार शनि जयंती पर भगवान भोलेनाथ और शनिदेव की विशेष पूजा होगी। शनि जयंती पर इस बार सोमवती अमावस्या का संयोग बन रहा है। इस संयोग में शनि की आराधना करना विशेष फलदायी होगा। इसके साथ ही इस दिन अमृत सिद्धि योग का भी विशेष संयोग रहेगा। शनि आराधना का पर्व शनि जयंती 3 जून को मनाई जाएगी। शनि पीड़ा से मुक्ति के लिए यह दिन खास माना गया है। इस दिन श्रद्धालु शनि मंदिरों में पहुंचकर शनिदेव की आराधना करेंगे, साथ ही पूजा अर्चना कर दान पुण्य करेंगे। शहर के शनि मंदिरों में ब्रह्म मुहूर्त से तेलाभिषेक और पूजा अर्चना की शुरुआत हो जाएगी, इसके साथ ही हवन, पूजन और भंडारे भी होंगे।
अनेक स्थानों से शनिदेव की शोभायात्रा भी निकलेगी। शनि जयंती का पर्व पूरे साल में शनि पीड़ा से मुक्ति के लिए विशेष फलदायी माना गया है। इस दिन की गई पूजा अर्चना, हवन से शनिदेव प्रसन्न होते हैं, और जिन राशियों पर शनि का प्रकोप है उन्हें इस दिन राहत मिलती है। इस दिन शनिदेव का तेलाभिषेक कर विशेष पूजा अर्चना करने से शनिदेव की कृपा मिलती है।
सोमवती अमावस्या, अमृत सिद्धि योग का खास संयोग
ज्योतिषाचार्य रामबहोर तिवारी का कहना है कि शनि जयंती का दिन शनि उपासना के लिए विशेष शुभ माना गया है। इस दिन शनि पीड़ा से मुक्ति के लिए शनि मंत्र का जाप, दान करने से शनि की पीड़ा से मुक्ति मिलती है। इस दिन किया गया अनुष्ठान अनिष्ट निवारण के लिए समर्थ होता है। जिन राशियों पर ढैया और साढ़े साती जैसे प्रभाव है, उनके लिए यह पर्व विशेष फलदायी है।
इन मंदिरों में होंगे विशेष आयोजन
शनि जयंती के मौके शहर के शनि मंदिरों में ब्रह्म मुहूर्त में शनिदेव का तेल से अभिषेक किया जाएगा और इमरती सहित विभिन्न पकवानों का भोग लगेगा। मंदिरों में विशेष आयोजन, हवन पूजन होगा।
इन राशियों पर साढ़े साती- वृश्चिक, धनु, मकर
इन राशियों पर ढैया- वृषभ और कन्या
Published on:
28 May 2019 02:28 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
