12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

400 मी. दौड़ में रितु पहले स्थान पर

दादा सुखेंद्र सिंह स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता

less than 1 minute read
Google source verification

सतना

image

Jyoti Gupta

Dec 24, 2019

Sports competition at Dada Sukhendra Singh Stadium  

Sports competition at Dada Sukhendra Singh Stadium 

सतना. युवा अपने जीवन में समय के महत्व को समझें। सोशल मीडिया व अन्य गतिविधियों पर ध्यान न देकर अपने कॅरियर और चरित्र निर्माण पर समय दें। यह बात नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष डॉ. रश्मि सिंह ने कही। पूर्व प्रभारी जिला युवा समन्वयक डॉ. आरआर सिंह ने खेल के महत्व को समझाते हुए खेल गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इसके बाद विविध खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। 100 मीटर पुरुष दौड़ में पहला स्थान अंकित सिंह सोहावल, दूसरा स्थान देवांश मिश्रा सोहावल व तृतीय स्थान अनिल दहिया सोहावल को मिला। 100 मीटर महिला दौड़ में पहला स्थान रानी केवट, दूसरा स्थान रितु सिंह, तीसरा स्थान रागिनी सिंह को दिया गया। 400 मीटर दौड़ पुरुष में पहला स्थान संदीप सेन, दूसरा स्थान राम कुशल दहिया व तीसरा स्थान राजकुमार कुशवाहा व 400 मीटर दौड़ महिला में पहला स्थान रितु सिंह, दूसरा स्थान दुर्गा सेन व तीसरा स्थान सरला सिंह को मिला। रस्साकशी महिला वर्ग विजेता भाद सुचि द्विवेदी, आंचल सिंह परिहार, ज्योति सिंह परमार व उपविजेता नागौद रहा। कुर्सी दौड़ महिला में पहला स्थान आंचल सिंह, दूसरा स्थान सपना सिंह व तीसरा स्थान आंचल सिंह परिहार को मिला। खो-खो प्रतियोगिता महिला वर्ग विजेता उचेहरा व उपविजेता मझगवां रहीं।