4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राज्य अधिवक्ता परिषद के चुनाव कल, कोर्ट परिसर में बढ़ी सरगर्मी

  एडीजे ने लिया चुनाव की तैयारियों का जायजा  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Vikrant Kumar Dubey

•

Updated: 16 Jan 2020, 1:02 AM IST

State Advocates Council elections yesterday, stir in court premises

State Advocates Council elections yesterday, stir in court premises

सतना. राज्य अधिवक्ता संघ के चुनाव 17 जनवरी को होंगे। चुनाव में जिले के आधा दर्जन से अधिक अधिवक्ता मैदान में हैं। चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है जिले के न्यायालय परिसरों में भी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। सभी प्रत्याशी जीत दर्ज कराने पूरा जोर लगा रहे हैं। प्रत्याशी अपने परिजनों के साथ अधिवक्ताओं को रिझाने में लगे हुए हैं।

चुनाव अधिकारी एडीजे डीपी मिश्रा ने बुधवार शाम चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। एडीजे मिश्रा ने जिला अधिवक्ता संघ के सभागार में अधिवक्ताओं से मतदान से जुड़ी जानकारियां साझा की। उन्होंने मतदान की प्रक्रिया से भी अवगत कराया। इस दौरान जीपी रमेश मिश्रा, जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष राजबहादुर सिंह, सचिव ओपी तिवारी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल थे।

1400 से अधिक अधिवक्ता करेंगे मतदान

राज्य अधिवक्ता संघ के चुनाव में 1400 से अधिक अधिवक्ता मतदान करेंगे। इसके लिए जिला न्यायालय में तीन पोलिंग और 10 बूथ बनाए गए हैं। मुख्य मतदान अधिकारी मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद द्वारा न्यायाधीशों को निर्वाचन अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। इनमें तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश सचिन जैन, जेएमएफसी पार्थशंकर मिश्र, जेएमएफसी उमेश कुमार पटेल, जेएमएफसी राजकुमार त्रिपाठी शामिल हैं।

निर्वाचित सदस्य करेंगे राज्य परिषद का गठन
राज्य अधिवक्ता संघ के चुनाव में राज्य के सभी न्यायालयों से अधिवक्ता मतदान करते हैं। प्रदेश के सभी जिलों से 25 अधिवक्ताओं का निर्वाचन किया जाता है। ये निर्वाचित सदस्य ही राज्य अधिवक्ता संघ की कार्यकारिणी का चुनाव करते हैं। इसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी शामिल होते हैं। राज्य अधिवक्ता संघ का कार्यकाल 5 साल का होता है।