7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रहना है सेफ तो गर्ल्स करें इन ऐप्स का इस्तेमाल, जाने क्या है खूबी

छेड़छाड़, लूटपाट और अन्य आपदाओं में फं स जाने पर यह ऐप आपके परिजनों तक पहुंचा देंगे आपका संदेश  

2 min read
Google source verification

सतना

image

Jyoti Gupta

Jul 27, 2018

रहना है सेफ तो गर्ल्स करें इन ऐप्स का इस्तेमाल, जाने क्या है खूबी

रहना है सेफ तो गर्ल्स करें इन ऐप्स का इस्तेमाल, जाने क्या है खूबी

सतना. महिलाओं के खिलाफ हिंसा बढ़ती ही जा रही हैं। इस समय जिस तरह से बलात्कार की घटनाएं महिलाओं के साथ हो रही हैं उससे यही स्पष्ट होता है कि वह कहीं भी सुरक्षित नहीं है। इस बात का भी डर बना रहता है कि वह घर से बाहर गई तो कोई परेशानी न हो जाए। या उन्हें कोई आते जाते छेडऩे न लगे। एेसी ही समस्याओं से निजात पाने के लिए कई कंपनियों द्वारा महिलाओं और लड़कियों को ध्यान में रखकर कुछ एेप्स तैयार किए गए हैं।जिनका उपयोग कर वे छेड़छाड़ लूटपाट और अन्य आपदाओं में फंस जाने पर इन ऐप के माध्यम से परिजनों तक अपना संदेश पहुंचा सकती हैं।

सेफ्टी पिन: सेफ्टीपिन आपको व्यक्तिगत सुरक्षा की अवधारणा को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसमें सभी आवश्यक विशेषताओं जैसे जीपीएस ट्रैकिंग, आपातकालीन संपर्क संख्या, सुरक्षित स्थानों आदि के निर्देश शामिल है। आप किसी भी समस्या के समय अपने सुरक्षा स्कोर के साथ सुरक्षित क्षेत्र को इसके माध्यम से पिन कर सकते हैं। यह उपयोगकर्ता को असुरक्षित क्षेत्रों को पिंक करने और दूसरे की सहायता करने में सक्षम बनाता है सेफ्टीपिन अंग्रेजी के अलावा हिंदी और स्पेनिश में उपलब्ध है।

रक्षा ऐप: यह ऐप सुरक्षित करने के लिए डिजाइन किया गया है कि महिलाएं हमेशा सुरक्षित रहे ऐप एक बटन से लैस है, जो आपके परिजनों को परेशानी की स्थिति में आपके स्थान के साथ अलर्ट भेजेगा । जिससे आपके अपनो को पता चल जाएगा कि आप किस स्थान पर हैं। मोबाइल बंद हो गया है काम नहीं कर रहा है तो भी आप तीन सेकंड के लिए वॉल्यूम कुंजी दबाकर अलर्ट भेज सकते हैं। ऐप में एसओएस कार्य क्षमता भी है और गैर इंटरनेट क्षेत्र में फं सने पर एसएमएस भेजा जा सकता है।

वीमेन सेफ्टी ऐप: आप असुरक्षित जगह पर फं स जाएं तो यह महिला सुरक्षा एप आपके परिजनों को सूचना अपडेट करेगा। आपके स्थान से संबंधित सभी विवरण के केवल एक बटन के टाइप के साथ भेज देगा। अब आपकी स्थान व गूगल मानचित्र के साथ पूर्व कॉंफिगर किए गए नंबर पर एक एसएमएस भेजेगा। एेप फैंट व बैक कैमरे के साथ दो चित्रों पर भी क्लिक करेगा जो सीधे सर्वर पर अपलोड हो जाएंगे। ऐप में गंभीरता के आधार पर तीन रंगीन बटन है।