30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चोरी: उतैली में चोरों ने चटकाए कई घरों के ताले

गहनों के साथ हजारों की नकदी चोरी, इलाके में दहशत का माहौल

less than 1 minute read
Google source verification
Stolen: Thieves lock in many homes

Stolen: Thieves lock in many homes

सतना. कोलगवां थाना क्षेत्र के उतैली इलाके में चोरों ने एक ही रात में कई घरों को निशाना बनाया है। शनिवार की सुबह जब मोहल्ले के लोगों को पता चला तो सबके होश उड़ गए। जिन घरों में चोरी हुई उनके मालिकों ने चोरी गए सामान का ब्योरा बनाते हुए पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है।

फरियादी भूपेन्द्र द्विवेदी निवासी शिवपुरवा थाना अमरपाटन ने पुलिस को बताया कि वह उतैली में सुनील द्विवेदी निवासी जनार्दनपुर का मकान किराए से लेकर रहता है। शुक्रवार की रात 8 बजे भूपेन्द्र रामपुर से लौट कर घर आया और फिर साढ़े 9 बजे रात भिटारी चला गया। शनिवार की सुबह पड़ोसी ने फोन पर बताया कि घर के दरवाजे खुले हैं। सूचना मिलते ही भूपेन्द्र लौटे तो पता चला कि उनके घर समेत आस पास रहने वाले कई घरों के ताले चोरों ने चटकाए हैं। मकान मालिक सुनील के घर भी चोरी हुई है।

सुनील के यहां से 50 हजार रुपए नकद और गृहस्थी का कीमती सामान चोरी हुआ है। मिश्रा परिवार के घर से 10 हजार की नकदी के साथ अन्य सामान, पटेल परिवार के यहां भी चोरी हुई है। भूपेन्द्र ने बताया कि उसके घर से 10 हजार रुपए नकद और सोना, चांदी के गहने चोरी हुए हैं। भूपेन्द्र की ओर से रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर जांच करने पहुंची। जहां सभी पीडि़तों के बयान दर्ज करते हुए आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।