28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ब्राइडल को भा रही प्रोट्रेट मेहंदी

संगीत से विदाई तक की कहानी अब मेहंदी डिजाइन में

2 min read
Google source verification

सतना

image

Jyoti Gupta

Nov 12, 2019

Story from music to farewell now in mehndi design

Story from music to farewell now in mehndi design

सतना. भारतीय शादियों में मेहंदी की रस्म अहम होती है। क्योंकि, इसे सुहाग की निशानी माना जाता है। इस दिन न सिर्फ दुल्हन को मेहंदी लगाई जाती है बल्कि उसकी सहेलियां या रिश्तेदार भी मेहंदी लगाने का शगुन पूरा करती हैं। मगर यह अब एक रस्म न रहकर फैशन ट्रेंड बना चुका है। हमारा शहर भी इससे पीछे नहीं है। हर बार कि तरह इस बार भी लेटेस्ट डिजाइन की मेहंदी ब्राइड और ग्रूम के हाथों पर नजर आ रही है। मेहंदी ट्रेंड की बात करें तो इन दिनों शहर की दुल्हनें प्रोट्रेट मेहंदी को ज्यादा अहमियत दे रही हैं। इस स्टाइल मेहंदी में दुल्हन और दूल्हे की तस्वीर बनवाई जाती है, जो बेहद ही खूबसूरत लगती है। केवल दूल्हा-दुल्हन की तस्वीर ही नहीं बल्कि संगीत, हल्दी, बारात, फेरे, जयमाला, विदाई तक के प्रोट्रेट ब्राइडल बनवाना पसंद कर रही हैं। शहर के मेहंदी एक्सपर्ट की मानंे तो ब्राइडल में प्रोट्रेट मेहंदी का इतना अधिक क्रेज है कि वे इस मेहंदी के जरिए अपनी पहली डेट, लवस्टोरी को भी बयां कर रहीं हैं।

वेडिंग लुक में डिफरेंट मेहंदी डिजाइन
मेहंदी एक्सपर्ट पूजा पांडेय कहती हैं कि अब शहर की ब्राइडल कुछ भी मेहंदी नहीं लगवाना चाहतीं। वे वेडिंग लुक में कुछ डिफ रेंट व फ न एड करना चाहती हैं। इस वजह से पोट्रेट स्टाइल मेहंदी को लगवाना प्रिफर कर रही हैं। वे फ स्र्ट डेट को बयां करने के लिए इस स्टाइल में पोट्र्रेट मेहंदी लगवा कर इस पल को हमेशा के लिए यादगार बना रही हैं। लव मैरिज करने वाली ब्राइडल मेहंदी के जरिए अपने प्रपोजल वाले दिन को जाहिर कर रही हैं।


यूनिक डिजाइंस में प्रोट्रेट

मेहंदी एक्सपर्ट आकाश कहते हैं, अब ब्राइडल और ग्रूम के बीच यूनिक प्रोट्रेट मेहंदी डिजाइन की मांग बराबर की जा रही है। पुराने स्टाइल में दुल्हन की डोली वाला पोट्रेट्र, राजा-महाराजा का पोट्र्रेट और कृष्ण-राधा की की तस्वीर हाथों पर बनवाना पसंद कर रही हैं। अपने पार्टनर के प्रति प्यार जाहिर करने के लिए उसकी तस्वीर भी मेहंदी डिजाइन में एड करवा रही हैं। दूल्हा- दुल्हन के पोट्र्रेट के साथ अपने व पार्टनर के नाम के पहले अक्षर को भी मेहंदी डिजाइन में एड करवा रही हैं।

प्रिटी व अट्रैक्टिव
मेहंदी एक्सपर्ट प्रिया कहती हैं कि कुछ ब्राइडल लाइट मेहंदी को प्रिफर करती हैं। एेसे में उनके हाथों पर सिंपल दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को गुलाब देते हुए का पोट्र्रेट बनाया जाता है। वहीं कुछ ब्राइडल बचपन के सपनों से लेकर अपनी शादी के खास पल को पोट्र्रेट मेहंदी को लगवा रही हैं। रोमांटिक कपल हार्ट शेप में दूल्हा- दुल्हन का पोट्र्रेट को बनवाना पसंद कर रहे हैं।

Story Loader