
Story of chitrakoot MLA neelanshu chaturvedi
सतना। चित्रकूट विस में पूरी ताकत लगाने के बाद भी भाजपा पुन: सेंध नहीं लगा पाई। परंपरागत सीट पर कांग्रेस का कब्जा बरकरार है। कांग्रेस प्रत्याशी नीलांशु चतुर्वेदी ने करीब 10 हजार मतों से निकटतम प्रतिद्वंदी सुरेंद्र सिंह गहरवार को मात दी। कांग्रेस को यहां 58 हजार 465 वोट, भाजपा को 48 हजार 267 और बसपा को 24 हजार 10 मत मिले। कांग्रेस को पहले चरण से बढ़त मिल गई थी, जो चक्र-दर चक्र बढ़ती गई। पहले चरण में कांग्रेस को 3542 और भाजपा को 2452 मत मिले। इस तरह भाजपा पहले चरण में ही 1090 मत से पिछड़ गई।
11वें चक्र की गिनती पूरी होने तक कांग्रेस ने 13 हजार 148 मतों की बढ़त बना चुकी थी। इसके बाद मान लिया गया कि चित्रकूट पर कांग्रेस का कब्जा बरकरार रहेगा। समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल बन गया और भाजपा समर्थक चुप्पी साधे बैठे रहे। अंतिम चक्र औपचारिकता बनकर रह गया। इसके परिणाम के साथ नीलांशु की जीत की घोषणा हुई।
लाइव रिपोर्ट
चित्रकूट विधानसभा कांग्रेस व भाजपा दोनों के लिए प्रतिष्ठा की सीट बनी हुई थी। भाजपा जीत दर्ज कर प्रदेशभर में संदेश देने के प्रयास में थी। वहीं कांग्रेस पुन: वनवास नहीं चाहती थी। शुरू से दोनों पार्टियों में टसल दिखी। ये स्थिति मतगणना के समय भी रही। जब शुरुआती रुझान आना शुरू हुए, तो कांगे्रस समर्थक जीत के रूप में स्थिति को देखने लगे। वहीं भाजपा समर्थक वापसी की उम्मीद पर डंटे रहे। लेकिन, जैसे ही 5वें चक्र तक स्थिति पहुंची, तो समर्थकों के चेहरे के भाव बदलते नजर आए। उसके बाद कांग्रेस नेता पूरी तरह से जीत के प्रति आश्वस्त नजर आने लगे। जिले की पहली सीट थी, जिस पर कांग्रेस नेता पूरा भरोसा जताते दिख रहे थे।
... आकलन करते रहे नेता
चित्रकूट को लेकर कांग्रेस-भाजपा गंभीर नजर आ रहे थे। सुबह से दोनों दलों के प्रत्याशी मतगणना स्थल पर पहुंच गए थे। कांग्रेस प्रत्याशी अभ्यार्थी गैलरी में शाम तक समर्थकों के साथ बैठे दिखे और जब जीत के प्रति आश्वस्त हो गए तो उठकर चल दिए। वहीं भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह गहरवार भी सुबह से डंटे रहे। वे अंतिम स्थिति तक परिणाम का आंकलन करते दिखे। हालांकि, इस दौरान वे प्रतिक्रिया बहुत कम करते नजर आए। भाजपा नेता भी ज्यादा बात नहीं कर रहे थे। इन दोनों के परिणाम के बीच बसपा के रावेंद्र पटवारी भी चर्चा का विषय बने रहे। लोग कहते नजर आए कि दावा और हकीकत में अंतर रहा। इसके चलते कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।
चेंजमेकर बोले
क्षेत्र पिछड़ेपन का शिकार है। कुपोषण और दस्यु समस्या कलंक है। विकास के साधनों को तलाशना होगा। विधायक को शिक्षा, रोजगार के क्षेत्र में ईमानदारी से काम करना होगा।
डॉ. वीरेंद्र व्यास, चित्रकूट
यहां न तो युवाओं के लिए रोजगार है न व्यापार व उद्यम। गरीबी व पिछड़ापन पूरे क्षेत्र में है। मुद्दों को चिह्नित कर एक-एक कर काम करना होगा। तभी क्षेत्र का विकास संभव है।
अजय गुप्ता, बिरसिंहपुर
किस प्रत्याशी को कितने वोट
क्र. प्रत्याशी मिले वोट
1 नीलांशु चतु. ५८४६५
2 रावेंद्र सिंह २४०१०
3 सुरेंद्र सिंह ४८२६७
4 पुष्पराज ८८७
5 विपिन पाण्डेय ३६५
6 मनोराज २७४
7 राजबहादुर ३२५
8 राजवंत सिंह ३७४
9 राजाराम सिंह ८३२
10 रामा भैया ३८८
11 विद्याशंकर ५११
12 विश्वनाथ गुप्ता ४३२
13 अजय १०४८
14 अभयलाल १३३९
15 अवध बिहारी १०६४
16 बृजेश प्रताप १७९१
17 राजकुमारी ८८१
18 रामचंद्र ३८५
19 रामदीन ४४३
20 श्रीपाल पाल ३६७
Published on:
12 Dec 2018 03:28 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
