22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रैगांव: क्षेत्र में फिर चला जुगल किशोर का जादू, भाजपा के अनुभव से हारा कांग्रेस का युवा दावं

कांग्रेस की कल्पना वर्मा को 17 हजार मतों से हराया, बसपा को बेस वोट भी खिसका

2 min read
Google source verification
Story of Raigaon MLA jugal kishore bagri

Story of Raigaon MLA jugal kishore bagri

सतना। एक बार फिर सभी समीकरण को धत्ता बताते हुए रैगांव से भाजपा प्रत्याशी जुगुल किशोर बागरी ने जीत दर्ज की। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी के रूप में कांग्रेस की कल्पना वर्मा को १७,४२१ मत से हराया। भाजपा प्रत्याशी को ६५ हजार ९१०, कांग्रेस को ४८ हजार ४८९ व बसपा को १६,२३० मत मिले। इस तरह भाजपा के जुगुल किशोर बागरी को विजयी घोषित किया गया। रैगांव विधानसभा से उनकी पांचवी जीत है। इससे पहले वर्ष २००८ तक चार बार जीत दर्ज कर चुके हैं।

२०१३ चुनाव में उन्होंने खुद की बजाय बेटे को मैदान में उतारा था, जिसका फायदा बसपा की ऊषा चौधरी को मिला था। लेकिन इस बार वे लड़ाई से बाहर रहीं। भाजपा व कांग्रेस के बीच सीटी टक्कर रही। भाजपा ने यहां पहले चरण में २हजार ५२ मत की बढ़त ले ली थी। यह बढ़त अंत तक जारी रही। किसी चरण में प्रतिद्वंदी आगे निकल पाए। कांग्रेस की कल्पना वर्मा ४८ हजार ४८९ व बसपा की ऊषा १६ हजार वोट लेकर दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं।

लाइव रिपोर्ट
जुगुल किशोर बगारी को लोग बब्बा कहते नजर आए। जैसे ही प्रथम चक्र का परिणाम आया। सबने जुगुल के अनुभव को स्वीकार किया। सबके लिए चर्चा का विषय था कि प्रचार के दौरान कल्पना वर्मा की बढ़त दिख रही थी। लेकिन, बाजी जुगुल बब्बा मार गए। वर्तमान विधायक के प्रति अंसतोष का फायदा उठाने में सफल रहे। कल्पना अनुभव की कमी के कारण मैदान से बाहर हो गईं। उनके प्रचार के तरीके को लेकर भी चर्चा होती रही। कुछ लोग ये कहते नजर आए कि आखिर जीत का मंत्र क्या है? तो कुछ ने कहा कि साइलेंट वोटर की बात करते नजर आए, तो कुछ शासन की योजनाओं का लाभ बताते रहे। लेकिन, अंतिम सत्य था कि जीत जुगुल किशोर ने दर्ज की है।

... और ऊषा चली गईं
रैगांव विधानसभा की चक्रवार गिनती चालू थी। जब ११वें चक्र के आस-पास गिनती पहुंची। तो बसपा प्रत्याशी व विधायक ऊषा चौधरी ने हार स्वीकार लीं। वे मतगणना स्थल से ये कहते हुए उठकर चली गईं कि जब जनता ने तय कर दिया, तो रुकने का फायदा क्या है। हालांकि, भाजपा के जुगुल किशोर बागरी अंतिम समय तक मतगणना स्थल पर बने रहे। वे हर चक्र के परिणाम पर नजर रखे हुए थे। भाजपा नेताओं से भी चर्चा करते नजर आए। वहीं कांग्रेस के खेमे में मायूसी देखने को मिली। शुरुआती रुझान के बाद ही समर्थकों को भरोसा नहीं था। लेकिन, बाद में सभी चुप्पी साधकर बैठ गए।

चेंजमेकर बोले
रैगांव शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूल जरूरतों में ही क्षेत्र पिछड़ा है। अन्य की बात करना बेमानी है। सड़क, बिजली, पानी की जरूरत को भी समझना होगा। उम्मीद है कि जीते हुए जनप्रतिनिधि गंभीरता से काम करेंगे।
अभिषेक पांडेय, रैगांव

रैगांव क्षेत्र में सिंहुपर और कोठी बड़े कस्बे हैं। लेकिन, पूरा क्षेत्र ग्रामीण है। समग्र विकास की दृष्टि से काम करना होगा। तभी क्षेत्र का विकास संभव है। जीता हुआ व्यक्ति जनता की सुने, यही उम्मीद है।
अनुज मिश्रा, रैगांव

किस प्रत्याशी को कितने वोट
क्र. प्रत्याशी मिले वोट
1 ऊषा चौधरी १६६७७
2 कल्पना वर्मा ४८४८९
3 जुगुल किशोर ६५९१०
4 उपेंद्र कुमार १५७८
5 बच्चा कंजर ४८१
6 बिमला बागरी ११८१
7 राजेंद्र प्रसाद ३०२
8 रामचरित वर्मा ३३४
9 रामविश्वास ३४८
10 संतोष कुमार ४२७
11 ज्ञानेंद्र आर्य ५०२
12 अविनाश ६५७
13 देवराज २३१९
14 धर्मेंद्र १४१६
15 राजबहादुर ११६३
16 डॉ. राजेंद्र १६८७
17 सावित्री अर्जुन १५०३