4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

त्रिकोणीय मुकाबले में कांग्रेस ने मारी बाजी, सिद्धार्थ के सिर सेहरा, शंकर-पुष्कर हुए पस्त

सतना: जीत का चौका नहीं लगा पाए भाजपा के शंकरलाल, बसपा टक्कर देती नजर आई, नहीं टिके रामोराम

2 min read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Dec 12, 2018

Story of satna mla Siddharth Sukhlal Kushwaha

Story of satna mla Siddharth Sukhlal Kushwaha

सतना। त्रिकोणीय मुकाबले में सतना की जनता ने कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा पर भरोसा जताया है। शुरू से ही कांग्रेस आगे रही, जो अंतिम समय तक बनी रही। इस तरह सिद्धार्थ कुशवाहा ने 12,558 वोट से निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के शंकरलाल तिवारी को मात दी। कांग्रेस को 60105, भाजपा को 47547 और बसपा को 35064 मत मिले। सतना सीट सभी के लिए चर्चा का विषय थी। सुबह से राजनीतिक विद्वानों की नजर बनी रही।

जब पहले चक्र का परिणाम आया, तो कांग्रेस को 2356, भाजपा को 1733 और बसपा को 2087 मत मिले। इस तरह शुरू में ही भाजपा तीसरे नंबर में चली गई। लेकिन समय के साथ भाजपा मुकाबले में वापस लौटी और चौथे चक्र में बसपा तीसरे नंबर पर पहुंची और कांग्रेस-भाजपा की सीधी लड़ाई शुरू हुई। इस चक्र में कांग्रेस को 33837, भाजपा को 26396 और बसपा को 18869 मत मिले। कांग्रेस अंतिम समय तक बढ़त बनाए रही। जनता ने जीत का सेहरा सिद्धार्थ के सिर सजाया।

लाइव रिपोर्ट
सतना विधानसभा से प्रत्याशी के रूप में सिद्धार्थ कुशवाहा शुरू से जीत के प्रति आश्वस्त थे। हालांकि मतगणना के समय वे मीडिया गैलरी में टहलते नजर आए। वहीं भाजपा प्रत्याशी शंकर लाल तिवारी शुरू से अभ्यार्थी गैलरी में बैठे रहे। उनकी नजर हर चक्र के परिणाम पर थी। इस दौरान वे स्थिति को लेकर मंथन करते नजर आए। वहीं पुष्कर सिंह तोमर भी सुबह से बने रहे। शाम के वक्त कांग्रेस प्रत्याशी के पास पहुंचकर जीत की बधाई दी। सपाक्स के रामोराम गुप्ता भी सुबह से मतगणना स्थल पहुंच गए थे। मूक बधिर प्रत्याशी सुदीप शुक्ला भी सुबह से मतगणना स्थल पर बने रहे। इस दौरान सभी के चेहर पर गंभीरता दिख रही थी।

... उत्सुक दिखी भीड़
सतना विधानसभा को लेकर आम जनता में भी उत्सुकता देखने को मिली। मतगणना स्थल के गेट के आस-पास लोग एकत्रित होने लगे थे। प्रेम नगर तिराह के पास, धवारी चौराहे पर बैरिकेटिंग होने के बाद भी उत्साहित लोग गेट तक पहुंचने का प्रयास करते नजर आए। अगर, कोई अधिकारी, मीडियाकर्मी या पुलिसकर्मी गेट से बाहर जाता, तो उत्सुक लोग वोट स्थिति के बारे में पूछते नजर आए। वहीं धवारी चौराहे व प्रेमनगर तिराह के पास जाम के हालात भी बने। रास्ता डायवर्ट होने के कारण कुछ लोगों को समस्याओं का सामना भी करना पड़ा। लेकिन, लोकतंत्र के महापर्व का उत्साह देखते बन रहा था।

चेंजमेकर बोले
सतना विधानसभा के लिए सुनियोजित विकास प्रमुख मुद्दा है। सड़क, बिजली, पानी व स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट स्वीकृत हैं, बस उन्हें सुनियोजित ढंग से पूरा करना जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी होगी।
रत्नेश पाण्डेय, सतना

जनता सतना की तुलना रीवा से करने लगी है। विधायक की जिम्मेदारी है कि जनता के भावना के अनुरूप विकास कार्यों को गति दें। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली को लेकर बेहतर काम हो।
आशीष मंगनानी, सतना

कि स प्रत्याशी को कितने वोट
क्र. प्रत्याशी मिले वोट
1 पुष्कर सिंह ३५०६४
2 शंकरलाल ४७५४७
3 डब्बू सिद्धार्थ ६०१०५
4 अनिल केवट ६७८
5 आकाश जाय. २२०
6 जगजीवन राम २२१
7 जितेंद्र कुमार २७३
8 निर्मला तिवारी १७९
9 निशांत श्रीवास्तव ८६४
10 नंदलाल साहू ५०६
11 लाल प्रमोद २१५
12 राकेश गर्ग ३९६
13 रामोराम गुप्ता ७९८४
14 शशांक सिंह ७५९
15 सुदीप शुक्ला ६१३
16 फौजी संदीप ११०९
17 अकबर मस्तान ४६०
18 कृष्णकुमार द्वि. ३२२
19 जितेंद्र सिंह २५९
20 त्रिभुवन पाण्डेय १२६
21 नौशाद हुसैन ६६
22 रश्मि सोनी २३७
23 राजेंद्र कुमार १६२
24 राबिया खान १२५
25 राम सज्जन १३७
26 विजय विश्व. ९२८
27 विनोद गुप्ता १२८
28 शिववरण १४८
29 शोभित पाण्डेय २७५
30 श्यामा अहि. ३०८