
Story of Satna nagar nigam Ward number-1 amoudha Ward
सतना। यदि आप बारिश में बाढ़ एवं जलभराव से बचने के लिए नगर निगम की तैयारियों पर विश्वास रखते हैं तो यकीन मानिए आपकी गृहस्थी डूबना तय है। यहां नगर निगम प्रशासन द्वारा बारिश पूर्व की जा रही नाला-नाली सफाई की तैयारियां कागज तक सिमट कर रह गई है। सफाई कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे स्वास्थ्य शाखा में इतने सफाई कामगार नहीं कि वह बारिश से पूर्व नालियों की सफाई कर सकें। वार्डों की नाली सफाई के कार्य में जितने कर्मचारी लगे हैं वे दिन-रात मेहनत करें तो भी बारिश का सीजन समाप्त होने के बाद भी वार्ड की नालियां साफ नहीं हो पाएंगी।
नगर निगम प्रशासन द्वारा बारिश पूर्व जलभराव रोकने के लिए की जा रही नाला सफाई की पोल शुक्रवार को उस समय खुल गई जब सुबह निगमायुक्त संदीप जीआर टीम के साथ शहर में चल रहे निर्माण कार्य एवं जलभराव क्षेत्रों से जल निकासी के लिए की गई तैयारियों की जमीनी हकीकत जानने वार्डों तक पहुंचे। निगमायुक्त सबसे पहले वार्ड एक अमौंधा पहुंचे। वहां नगर निगम द्वारा बनवाए गए शौचालय एवं निर्माण कार्यों का जायजा लिया। जब उन्होंने वार्ड में चल रहे नाली सफाई के कार्य की जानकारी ली तो दंग रह गए।
कुल 5 सफाई कर्मचारी तैनात
वार्ड के सफाई दरोगा ने बताया कि दो वर्ग किमी. क्षेत्रफल में स्थित वार्ड एक की सफाई के लिए कुल 5 सफाई कर्मचारी तैनात हैं। इनमें से शुक्रवार को मात्र एक सफाई कर्मचारी ही उपस्थित था। यह स्थिति सिर्फ एक वार्ड की नहीं। निगमायुक्त ने लगभग आधा दर्जन वार्डों का निरीक्षण किया। सभी में सफाई कर्मचारी ड्यूटी से नदारद मिले। वार्ड 28 में नाला एवं नालियों की सफाई के लिए ८ सफाई कर्मचारी तैनात है। इनमें से छह अनुपस्थित पाए गए।
5 सफाई कामगारों पर वार्ड सफाई का जिम्मा
वार्ड एक की वीआइपी कॉलोनियों में शामिल विराट नगर तेज बारिश होते की तालाब बन जाता है। कॉलोनी से जल निकासी के लिए निगम प्रशासन ने 10 किमी. से अधिक नालियों का निर्माण कराया। इसके अलावा नालियों का पानी नाले तक पहुंचने रीवा रोड पर सहायक नाले का निर्माण भी कराया गया। वार्ड में सफाई कर्मचारियों की कमी से कॉलोनी की 70 फीसदी नलियां अभी भी कचरे से पटी है।
मैंने नगर सफाई गैंग को बुलाकर पतेरी नाले की सफाई कराई है। वार्डों में नाली सफाई का कार्य अधूरा है। इसलिए सफाई के लिए वार्डो में सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए।
मीना माधव, पार्षद वार्ड क्रमांक-1
Published on:
22 Jun 2019 04:52 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
