3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब सड़क पर होती है यह पुलिस अफसर, तो ‘रूल ब्रेकर’ बदल लेते हैं रास्ता, 8वीं में ही तय कर ली थी बनूंगी Officer

स्कूल में IAS अफसर को देख मिली थी प्रेरणा

4 min read
Google source verification

सतना

image

Muneshwar Kumar

Nov 06, 2019

03_3.png

सतना/ मध्यप्रदेश के सतना जिले में तैनात ट्रैफिक डीएसपी हिमाली सोनी की चर्चा खूब होती है। करीब तीन सालों के करियर में हिमाली जहां भी रहीं, वहां काम से अपनी एक अलग पहचान बनाई हैं। हिमाली पर अब सतना शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरूस्त करने की जिम्मेदारी है। हर दिन आपको शहर के किसी न किसी इलाके में डीएसपी हिमाली सोनी आपको ट्रैफिक रूल का पाठ पढ़ाते नजर आएंगी।

डीएसपी हिमाली सोनी का रूल ब्रेक करने वाले लोगों में खौफ ऐसा है कि अगर उनसे पाला पड़ा तो बचना मुश्किल है। शहर में ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले लोगों के विरूद्ध हिमाली हर दिन अभियान चलाती हैं। शहर के विभिन्न इलाकों में चेकिंग चलाकर रूल तोड़ने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करती हैं। साथ ही अगर बच्चे ट्रैफिक रूल को तोड़ते पकड़े जाते हैं तो उन्हें समझाइश भी देती है।

कहा जाता है कि ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने वाले कई बार हेकड़ी भी दिखाते हैं, वैसे लोगों से भी उन्हीं के अंदाज में डीएसपी हिमाली सोनी निपटती हैं। शहर में जिस सड़क पर हिमाली सोनी खड़ी हो जाती हैं और रूल ब्रेक करने वालों की नजर उन पर पड़ जाए तो वह पतली गली से निकलने की कोशिश करते हैं।

सोमवार को शहर के कई हिस्सों में की कार्रवाई
शहर के मुख्य क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए बीते सोमवार को कई जगहों पर चेकिंग अभियान चलाया है। इस दौरान दर्जनों लोग बिना हेलमेट के पाए गए। जिसमें महिलाओं से लेकर बच्चे तक शामिल थे। कुछ को वह फटकार लगाईं और हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाने की नसीहत दीं। साथ की कुछ लोगों के चालान भी कटे। इस दौरान नियम का पालन नहीं करने वाले लोगों के बीच हड़कंप मच रहा है।

कईयों को हड़काया
इस दौरान ट्रैफिक डीएसपी को कई नाबालिग भी स्कूटी और बाइक ड्राइव करते मिले। उन्हें डीएसपी ने समझाइश दी। इसके साथ ही एक बस चालक बीच रास्ते में गाड़ी खड़ी कर सवारी चढ़ाते दिखा तो उसे रुकवा कर चालान कर दिया। इसी तरह के पायदान पर सवारी खड़ी देख दूसरी बस पर भी जुर्माना लगाया। डीएसपी हिमाली सोनी ने कई ऑटो पर भी कार्रवाई की जो बेतरतीब तरीके से शहर में चल रहे थे।

रूल तोड़ने वालों को सख्त संदेश
जांच अभियान के दौरान बिना हेलमेट लगाए स्कूटी ड्राइव कर रहीं महिलाओं को सख्त हिदायत दीं कि हेलमेट लगाकर चलें। साथ ही व्यवस्था को सुधारने में सहयोगी बनें। वहीं, बार-बार चेतावनी के बावजूद नहीं सुधरने वाले ऑटो चालकों को चेतावनी दी है कि सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि अब नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहनों की जब्ती की जाएगी।

कौन हैं हिमाली सोनी
हिमाली सोनी वर्तमान में ट्रैफिक डीएसपी के तौर पर सतना में तैनात हैं। वह ग्वालियर जिले के डबरा तहसील स्थित नयापुरा की रहने वाली हैं। उन्होंने पत्रिका से बात करते हुए बताया कि शुरुआती पढ़ाई लिखाई डबरा से ही हुई है। बाद में ग्वालियर से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की। उन्होंने बताया कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान ही सिविल सर्विसेज की तैयारी शुरू कर दी थी। प्रीलिम्स के लिए टेस्ट सीरीज ज्वॉइन की थी। मेंस की तैयारी डबरा में ही सेल्फ स्टडी कर की। पहली बार में ही जब एमपीपीएससी 2014 के परीक्षा में पास कर गईं और डीएसपी के रूप में चयन हो गया।

आठवीं में ही ठान ली थी अफसर बनूंगी
इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद सिविल सर्विसेज की तैयारी को लेकर डीएसपी हिमाली सोनी कहती हैं कि स्कूल टाइम में जब में आठवीं में थी, उस समय डबरा की तत्कालीन एसडीएम स्वाति मीना स्कूल में आई थीं। उसी समय से सिविल सर्विसेज के लिए प्रेरणा मिली और लक्ष्य निर्धारित कर लिया। मुझे भी सिविल सर्विसेज की तैयारी कर अफसर बनना है।

ऐसे की तैयारी
डीएसपी पद पर चयन और फिर ट्रेनिंग पूरी होने के बाद हिमाली सोनी की पहली पोस्टिंग सतना जिले में ही हुई। उन्होंने तैयारी को लेकर कहा कि बचपन से ही न्यूज पेपर पढ़ने का शौक था। मैगजीन्स के साथ ही ऑफिसर्स का इंटरव्यू पढ़ा करते थे। स्कूल टाइम में भी हिमाली सोनी ने जिला स्तरीय राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इसके साथ ही ऐसे कई प्रतियोगिताओं में भाग लेती थी।