सतना

सिलेंडर के लिए पिता को बेचना पड़ा खून, कर ली सुसाइड पर बेटी ने नहीं मानी हार…

परिस्थितियां कितनी भी विपरीत हों पर यदि हौसला नहीं खोएं तो जीवन में फिर बहार आती ही है। सतना की एक बेटी ने यह साबित भी किया है। वे दिव्यांग हैं, पिता ने गरीबी के कारण आत्महत्या कर ली पर उन्होंने हार नहीं मानी।

less than 1 minute read
May 18, 2023
सतना की दिव्यांग अनुष्का गुप्ता के संघर्ष की कहानी

सतना. परिस्थितियां कितनी भी विपरीत हों पर यदि हौसला नहीं खोएं तो जीवन में फिर बहार आती ही है। सतना की एक बेटी ने यह साबित भी किया है। वे दिव्यांग हैं, पिता ने गरीबी के कारण आत्महत्या कर ली पर उन्होंने हार नहीं मानी। अब उनकी जीवन में खुशियां वापस लौटने लगी हैं।

ट्रांसपोर्ट नगर में रहनेवाले प्रमोद गुप्ता ने 19 अप्रैल 2023 को ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी। वे आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे जिससे परेशान होकर आत्मघाती कदम उठा लिया। उन्हें सिलेंडर खरीदने के लिए खून तक बेचना पड़ा था। इस घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया।

स्वर्गीय प्रमोद गुप्ता की दिव्यांग बेटी अनुष्का इन हालातों में भी टूटी नहीं। बहादुर और प्रतिभाशाली अनुष्का ने दसवीं में 76% अंक प्राप्त किए थे जिससे कलेक्टर ने उनका सम्मान भी किया था। अब अनुष्का को प्रशासन ने किराए के घर से भी मुक्ति दिला दी है। वे अब खुद के घर में रहेंगी। इसके लिए उनकी मां राधा देवी गुप्ता को पीएम आवास योजना का लाभ दिया गया है।

नगर निगम के महापौर योगेश ताम्रकार और कमिश्नर राजेश शाही ने अनुष्का को प्रधानमंत्री आवास क्रमांक E-44/001 की चाबी सौंपी। दिव्यांग बेटी अनुष्का गुप्ता ने कहा कि पिता की मौत के बाद भी हमें लोगों ने भरपूर सहयोग दिया है। गौरतलब है कि अनुष्का के लिए घर की राशि शहर के लोगों ने एकत्र की। निगम ने इस केस में नियम शिथिल कर पीएम आवास स्वीकृत किया है।

Published on:
18 May 2023 11:06 am
Also Read
View All

अगली खबर