26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बदलता हुआ मौसम कहीं कर दे न दे आपको बीमार, बोर्ड एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स इस तरह करें केयर

बदलता मौसम हमेशा हेल्थ के नजरिए से खतरनाक होता है। ऐसे में अलर्ट रहने की जरूरत है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Suresh Mishra

•

Updated: 15 Feb 2018, 4:05 PM IST

story of weather news in hindi don't fall prey seasonal illness

story of weather news in hindi don't fall prey seasonal illness

सतना। बदलता मौसम हमेशा हेल्थ के नजरिए से खतरनाक होता है। ऐसे में अलर्ट रहने की जरूरत है। मौसम सर्दी से गर्मी की तरफ बढ़ रहा है। धीरे-धीरे तापमान बढ़ता है और एकदम से फिर सर्दी में बदल जाता है। डॉक्टरों का कहना है कि जब मौसम बदलता है तो उसका इफेक्ट बॉडी की प्रतिरोधक क्षमता पर पड़ता है। जिन लोगों की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है उनके लिए यह नुकसानदायक साबित होता है। इसलिए ऐसे लोगों को अपने आपको बचाकर रखना चाहिए। खासकर बोर्ड एग्जाम देने वाले स्टूडेंट और छोटे बच्चों को।

बॉडी को एक्सपोज होने से बचाना चाहिए

डॉक्टर मनोज शर्मा का कहना है, जब मौसम चेंज हो रहा होता है तो लोगों को अपनी प्रतिरोधक क्षमता को स्ट्रांग बनाकर रखना चाहिए। इसके लिए उन्हें बॉडी को एक्सपोज होने से बचाना चाहिए। गर्मी आते ही एयर कंडीशनर यूज नहीं करना चाहिए, क्योंकि अभी बॉडी पूरी तरह से गर्मी के लिए तैयार नहीं है।

बदलें अपना खानपान
चिकित्सकों के अनुसार खान-पान और लाइफ स्टाइल में बदलाव से प्रतिरोधक क्षमता बेहतर की जा सकती है। जब मौसम बदल रहा होता है, तब बॉडी न तो ज्यादा गर्मी के लिए तैयार हो पाती है और न सर्दी के लिए। इसलिए बॉडी को बैलेंस रखने के लिए बैलेंस डाइट का इस्तेमाल करना चाहिए। बाहरी चीजंे बिल्कुल भी इस्तेमाल न करें। फिल्टर पानी का सेवन करें।

इन बातों का रखें ध्यान
टेम्प्ररेचर में वृद्धि प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर करती है। बाडी को एक्सपोज होने से बचाएं, एसी का यूज न करें। चिल्ड वाटर और कोल्डड्रिंक के लायक अभी गर्मी नहीं है। इसलिए शादी विवाह में जाने पर इनको मत पीए। हल्का और सादा खाना लें। ग्रीन टी और दालचीनी फायदेमंद है।

अचानक से मौसम में आई गिरावट स्टूडेंट सहित छोटे बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए परहेज करने की जरूरत है। खान-पान और लाइफ स्टाइल में बदलाव से प्रतिरोधक क्षमता बेहतर की जा सकती है। परिजनों को भी बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए।
डॉ. मनोज शर्मा, चिकित्सक