17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूर्य नमस्कार करने से पहले जानें इन 12 मंत्रों का अर्थ, अन्यथा अधूरा रहेगा युवा दिवस

12 जनवरी को मनाया जाता है युवा दिवस: सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों में सामूहिक रूप से कराया जाएगा अभ्यास

2 min read
Google source verification
surya namaskar mantra Latest News in Hindi

surya namaskar mantra Latest News in Hindi

सतना। 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती यानी युवा दिवस है। युवा तन, मन से एकदम स्वस्थ रहें और सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर आजीविका के लिए प्रयासरत रहें। यह तभी संभव है जब वे पूर्ण रूप से स्वस्थ रहें। उन्हें 13 मिनट का रोजाना समय निकालकर सूर्य नमस्कार करना होगा।

विवेकानंद युवाओं को हेल्दी रहने के लिए सूर्यनमस्कार करने का संदेश देते रहे हैं। उनके ध्येय वाक्यों को ध्यान में रखते हुए कल सतना और रीवा में सामूहिक रूप से स्कूली बच्चों को सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया जाएगा। साथ ही सभी बच्चों को इस अभ्यास से होने वाले लाभों से अवगत कराया जाएगा।

यहां होंगे सामूहिक सूर्य नमस्कार
स्वामी विवेकानंद की जयंती पर 12 जनवरी को शासकीय उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय मार्तण्ड क्रमांक एक रीवा के खेल मैदान में और व्यंकट क्रमांक एक सतना में जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें एक दर्जन से अधिक शासकीय व निजी स्कूलों के बच्चे शामिल होंगे।

दी जाएगी स्वास्थ्य लाभ की जानकारी

जिलास्तरीय कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को न केवल योगाभ्यास कराया जाएगा, बल्कि योग से होने वाले स्वास्थ्य लाभ की जानकारी दी जाएगी। शासन की ओर से जारी निर्देशों के अनुरूप जिलास्तरीय सूर्य नमस्कार कार्यक्रम सुबह नौ बजे से साढ़े 10 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम में कक्षा आठवीं से लेकर 12वीं तक के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इसके अलावा सभी स्कूलों में भी सूर्य नमस्कार का आयोजन किया जाएगा।

सर्वश्रेष्ठ आसन सूर्य नमस्कार
सूर्य नमस्कार योगासनों में सर्वश्रेष्ठ है। यह अकेला अभ्यास ही साधक को सम्पूर्ण योग व्यायाम का लाभ पहुंचाने में समर्थ है। इसके अभ्यास से व्यक्ति का शरीर निरोग और स्वस्थ होकर तेजस्वी हो जाता है। यह स्त्री, पुरुष, बाल, युवा और वृद्धों के लिए उपयोगी होता है।

इन मंत्रों संग कराया जाएगा अभ्यास
1. ऊं मित्राय नम:।
2. ऊं रवये नम:।
3. ऊं सूर्याय नम:।
4. ऊं भानवे नम:।
5. ऊं खगाय नम:।
6. ऊं पूष्णे नम:।
7. ऊं हिरण्यगर्भाय नम:।
8. ऊं मरीचये नम:।
9. ऊं आदित्याय नम:।
10. ऊं सवित्रे नम:।
11. ऊं अर्काय नम:।
12. ऊं भास्कराय नम:।