13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रंगोली में उकेरा स्वास्तिक, स्माइली, मां काली का स्वरूप

केसरवानी नगर सभा द्वारा दीपावली समारोह आयोजित

less than 1 minute read
Google source verification

सतना

image

Jyoti Gupta

Nov 04, 2019

Swastika, smiley, mother Kali's appearance in Rangoli

Swastika, smiley, mother Kali's appearance in Rangoli

सतना. केसरवानी सेवा सदन रविवार की शाम विभिन्न प्रकार की रंगोली और जलते हुए दीयों से जगमगा उठा। केसरवानी नगर सभा, जिला, महिला और तरुण सभा द्वारा दीपावली समारोह आयोजित किया गया। समारोह की शुरुआत रंगोली प्रतियोगिता से हुई। इसमें समाज की लड़कियों और महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। हर किसी ने रंगोली में अपने हिसाब से अलग-अलग स्वरूपों को दिखाया। स्वास्तिक, स्माइली, मां काली, ओम, अल्पना, बर्ड, प्राकृति को उकेरा। इस बीच कई प्रतिभागियों ने बेटी बचाओं का भी संदेश दिया। इसके बाद विश्वकर्मा पूजा की। फिर स्व. छोटेलाल केसरवानी की स्मृति में किशोरी बाई गुप्ता व प्रकाश गुप्ता, दिलीप गुप्ता के सौजन्य से समाज को डीप फ्र ीजर प्रदान करने के लिए सम्मानित किया गया। अंत में महालक्ष्मी पूजा के साथ महाआरती का आयोजन हुआ। मौके पर मुख्य अतिथ महिला समिति की अध्यक्ष डॉ. त्रिवेणी गुप्ता, संस्था के अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरवानी, मंत्री दुर्गेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, प्रो. जे पी गुप्ता, के बी गुप्ता, दामोदरदास गुप्ता, विजय गुप्ता, बालकृष्ण गुप्ता, श्याम सुंदर गुप्ता, रवि गुप्ता, डॉ. रामशंकर गुप्ता, विकास गुप्ता, छोटेलाल गुप्ता, प्रेमचंद गुप्ता, जगदीश गुप्ता, सीमा गुप्ता, जागृति गुप्ता, अनुराधा गुप्ता, सुशीला गुप्ता, राजेश गुप्ता, श्याम बिहारी गुप्ता मौजूद रहे।