15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दस मिनट में तैयार हो जाएगी ब्रेड रस मलाई

टेस्ट ऑफ सतना:मेहमानों के वेलकम के लिए परफेक्ट स्वीट् डिश  

2 min read
Google source verification

सतना

image

Jyoti Gupta

Aug 05, 2019

Test of satna

Test of satna

सतना. कुछ मीठा हो जाए, जब एेसा मन करता है तो सबसे पहले हम घर में रखी चॉकलेट्स खा लेते हैं। या फिर बाजार जाकर कुछ स्वीट्स। पर अब अगर आपका मन कुछ मीठा खाने का हो तो एक बार घर में ब्रेड की रस मलाई जरूर ट्राई करें। हेल्दी, टेस्टी और इनोवेटिव डिश का खिताब इसे जरूर मिल जाएगा। इस बार टेस्ट ऑफ सतना कॉलम के तहत भरहुत नगर निवासी सीमा अग्रवाल निखार ने ब्रेड रस मलाई बनाने की रेसिपी शेयर की। उन्होंने बताया कि जब कभी घर में अचानक मेहमान आ जाएं तो आपको परेशान होने की जरुरत नहीं। बस दस मिनट में इस रेसिपी को बनाएं और शानदार तरीके से उनका वेलकम करें।

सामाग्री

ब्रेड की स्लाइस

बादाम- दो चम्मच बारीक कटे हुए
पिस्ता- दो चम्मच बारीक कटे हुए

कलरफुल सौंप दाने- दो छोटे चम्मच
इलायची दानें- चुटकीभर

रोज पत्ती- सजाने के लिए
दूध- आवश्यकतानुसार

शक्कर- आवश्यकतानुसार
पीला कलर- एक चुटकी

केसर- चुटकीभर
कस्टर्ड मिल्क या फिर मकई का आटा- दो चम्मच

विधि- सबसे पहले फ्रेश ब्रेड की स्लाइस लें। अब इनमें कटोरियां रख कर गोल गोल आकार में काटकर अलग रख लें। रस मलाई बनाने के लिए ब्रेड का जोड़ा लें। अब एक ब्रेड के ऊपर पिस्ता, बादमा, कलरफुल सौंप रख दें। अब ब्रेड के किनारे पर थोड़ा मिल्क लगाएं। इसी तरह दूसरी ब्रेड के किनारे पर मिल्क लगाएं। अब दोनों को आपस में अच्छी तरह मिला दें। ध्यान रखें इसके अंदर रखा गया भारवन निकलने न पाए। अब एक कढ़ाई में ब्रेड के हिसाब से दूध लें। इसे दो मिनट तक गर्म आंच पर पकाएं। इसके बाद इसमें आवश्यकतानुसार कस्टर्ड मिल्क मिलाएं। याद रखें जब कस्टर्ड मिल्क मिलाएं तो फिर मकई के आटे और शक्कर को नहीं मिलाएं। क्योंकि कस्टर्ड मिल्क मिलाने के बाद ही दूध रबड़ी की तरह हो जाएगा। जैसे ही दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाए, पांच से दस मिनट बाद गैस को बंद कर दें। अब इस मिल्क में पीला रंग और केसर मिलाएं। अब एक प्लेट लें और उस पर भरे हुए ब्रेड रखें। इस ब्रेड के ऊपर तैयार किया गया मिल्क डालें। अब इसको सजाने के लिए इसके ऊपर फिर से बादाम, पिस्ता, कलरफुल सौंप दाने और गुलाब की पत्तियां डालें। इस तरह सर्व करने के लिए ब्रेड रस मलाई तैयार हो जाएगी।