
सतना. मैहर कस्बा के एक घर में मौजूद अकेली युवती के पास जब एक युवक पहुंचा तो मोहल्ले वालों ने उसकी हरकत समझ ली। युवती के परिजनों को खबर देते हुए भीड़ ने युवक को घेर लिया और बेदम पीटा। इस बीच पुलिस पहुंची तो किसी तरह माहौल को शांत कराने की कोशिश की गई। सोमवार की शाम हुए इस घटनाक्रम के बाद युवती और आरोपी युवक दोनों की ओर से रिपोर्ट दर्ज करते हुए पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी को भीड़ ने जमकर पीटा इसलिए देर रात उसे अस्पताल में दाखिल कराने पुलिस पहुंची।
सूत्रों के अनुसार, किला चौक मैहर निवासी शहनवाज अहमद पुत्र रफीक (23) कस्बा में रहने वाली एक युवती के घर शाम करीब 7 बजे पहुंचा था। तब युवती की मां और भाई अस्पताल गए थे। युवक पहले भी यहां आता रहा जिसकी हरकत को मोहल्ले के लोग समझ चुके थे। जब युवक घर के अंदर था तो कुछ लोगों ने बाहर से घेर लिया। युवक ने भागने की कोशिश की तो उसे पकड़ कर पब्लिक ने जमकर पीट दिया। पुलिस का कहना है कि युवती की ओर से आरोपी शहनवाज के खिलाफ आइपीसी की धारा 354, 456 का अपराध कायम किया गया है। जबकि शहनवाज की ओर से आइपीसी की धारा 294, 323, 342, 506, 34 का प्रकरण दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
Published on:
04 Jun 2019 11:41 am
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
