6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वीडियो कॉल में पत्नी से बता कर फंदे पर झूल गया युवक

बच्चों को लेकर मायके गई थी पत्नी, कैरम बोर्ड कारखाने में करता था काम

less than 1 minute read
Google source verification
suicide

The manager hanged in the warehouse, Learn what the matter is..

सतना. कैरम बोर्ड के कारखाने में काम करने वाले एक युवकक ने मायके गई पत्नी से वीडियो कॉल पर बात की। इस बीच जाने कया बात बिगड़ी कि युवक ने दुपट्टे का पुंदा बनाया और झूल गया। फोन कट होते ही रात करीब एक बजे पत्नी ने मकान मालिक को खबर दी। जब वह पहुंचे तब तक युवक की सांस थम चुकी थी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, मेरठ उप्र का निवासी अर्जुन पटेल पुत्र श्रीराम पटेल (45) यहां नजीराबाद में खुर्शीद आलम के घर में किराए से रहता था। अर्जुन कोतवाली चौक के पास ही विपिन स्पोटर््स के कैरम बोर्ड कारखाने में काम करता था। कई दिदन पहले उसकी पत्नी रीना पटेल बच्चों को लेकर मायके जिला उन्नाव उप्र चली गई थी। 11 जून की रात करीब 11 बजे पत्नी व बच्चों से अर्जुन ने बात की। वीडियो कॉल में बात करते हुए उसने दुपट्टे का फंदा बनाकर गले में डाला और पंखे के हुक से झूल गया। जब पत्नी को आशंका हुई तो उसने मकान मालिक को खबर दी। मोहल्ले के लोगों की मदद से अर्जुन को फांसी से उतार कर अस्पताल लाया गया। जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसी तरह कोलगवां थाना इलाके के बारी कलॉ गांव से बुधवार की रात करीब १० बजे रानी साकेत पत्नी नारायण साकेत (70) को जिला अस्पताल लाया गया। जिसे देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि बीमारी से तंग आकर रानी ने फांसी लगाई थी।