24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत

मैहर व नागौद क्षेत्र में हुए हादसे: थाना पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए रवाना करते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Kamlendra Shukla

•

Updated: 28 Mar 2018, 6:28 PM IST

Three people aboard bike collided with truck collision

Three people aboard bike collided with truck collision

सतना। मैहर थाना क्षेत्र में पहाड़ी के पास और नागौद इलाके में सितपुरा के नजदीक मंगलवार को हुए सड़क हादसों में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि मैहर क्षेत्र में हुए हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना के बाद संबंधित थाना पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए रवाना करते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है।

सूत्रों के अनुसार, कटनी जिले के कैमोर में रहने वाले जितेन्द्र तिवारी पुत्र रोहणी प्रसाद तिवारी (२८) निवासी दुर्जनपुर अपने साथी रमेश यादव पुत्र धन्ने यादव (४५) निवासी दुर्जनपुर के साथ अमरपाटन के पड़हा गांव गया था। वहां से लौटने पर जब बाइक सवार दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग ७ पर पहाड़ी के पास पहुंचे तभी ट्रक ने ओवर टेक करते हुए टक्कर मार दी। घटना के बाद दोनों को सिविल अस्पताल मैहर में दाखिल कराया गया। जहां रमेश ने दम तोड़ दिया।

जबकि जितेन्द्र की हालत गंभीर बनी है।
इधर, नागौद थाना पुलिस ने बताया कि पतौड़ा निवासी यादवेन्द्र सिंह पुत्र चंद्रभान सिंह (२५) अपने साथी संजू उर्फ आनंद राज सिंह पुत्र राम राघव सिंह के साथ मोटर साइकिल में सवार होकर सतना से गांव जा रहा था। रात करीब साढ़े ९ बजे जब दोनों सतना नागौद मार्ग में बागरी पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तभी आगे जा रहे ट्रक ट्राला एचआर ५५ बी ८७११ की टक्कर लगने से दोनों घायल हो गए। घायलों को जब अस्पताल लाया गया तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों के पास मिले मोबाइल फोन के जिरए दोनों के परिजनों को सूचना देकर बुलाया। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई।

कोयला लोड ट्रक पलटा
घुनवारा. सोमवार रात लगभग दो बजे कटनी तरफ से आ रहा तेज रफ्तार कोयला लोड ट्रक एमपी १९ एचए 4206 पलट गया। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। ग्रामीणों की माने तो जिस जगह ट्रक पलटा है वहां अंधा मोड़ होने के कारण आये दिन हादसे होते हैं ।