जल क्रांति अभियान के लिए जिलास्तरीय कमेटी का गठन होगा। अध्यक्षता कलेक्टर करेंगे तो उपाध्यक्ष जिपं सीईओ होंगे। सचिव के रूप में जिला तकनीकि विशेषज्ञ वाटर शेड होंगे। इस कमेटी में पीएचई, जल संसाधन विभाग, आरईएस, हार्डीकल्चर, कृषि, फारेस्ट, सीएमएचओ आदि विभागों के जिला प्रमुख सदस्य होंगे।